शाहजहांपुर: रिश्वत लेते पकड़ा गया लेखपाल निलंबित, जेल भेजा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

-गुरुवार को एंटी करप्शन की टीम ने रंगे हाथ पकड़ा था

शाहजहांपुर, अमृत विचार। रिश्वत लेते गिरफ्तार हुए लेखपाल को एसडीएम ने शुक्रवार को निलंबित कर दिया। साथ ही पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया।

रोजा के मोहल्ला टोनी निवासी शेरू पुत्र श्रीकृष्ण ने एंटी करप्शन अधिकारियों से शिकायत करते हुए बताया था कि सदर तहसील में तैनात लेखपाल अरविंद अग्निहोत्री उससे विरासत दर्ज करने के बदले 5000 रुपये बतौर रिश्वत मांग रहा है। पहली किस्त के रूप में उसने 3000 रुपये दे दिए हैं और दूसरी किस्त में दो हजार रुपये और देने हैं।

इसके बाद गुरुवार को एंटी करप्शन की टीम ने जाल बिछा दिया। एंटी करप्शन के सीओ यशपाल सिंह के नेतृत्व में आठ लोगों की टीम ने शेरामऊ दक्षिणी थाना क्षेत्र के कहलिया रोड पर स्थित बादशाह से लेखपाल को 2000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से दो हजार रुपये भी बरामद हो गए। टीम आरोपी लेखपाल को अपने साथ तिलहर थाने ले गई थी। शुक्रवार को आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया। 

रिश्वत के मामले में जो लेखपाल एंटी करप्शन द्वारा गिरफ्तार किया गया था। उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज होने के बाद जेल भेज दिया गया है। एफआईआर कॉपी मिलने के बाद दोषी लेखपाल को निलंबित कर दिया गया है- ज्ञानेंद्र नाथ, एसडीएम सदर।

ये भी पढ़ें- शाहजहांपुर: राज्य कर ने एआई सॉफ्टवेयर की मदद से 9000 लोगों की कर चोरी पकड़ी

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज