वेबसीरीज शो टाइम में सुपरस्टार के किरदार में नजर आएंगे राजीव खंडेलवाल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। बॉलीवुड के जानेमाने अभिनेता राजीव खंडेलवाल वेबसीरीज शो टाइम में सुपरस्टार के किरदार में नजर आयेंगे। राजीव खंडेलवाल इन दिनों अपनी आने वाली वेबसीरीज शो टाइम को लेकर चर्चा में है। करण जौहर के धर्मेटिक एंटरटेनमेन्ट के बैनर तले बनी शो टाइम बॉलीवुड के पर्दे के पीछे के कई दिलचस्प किस्सों को लेकर बनायी गयी है।राजीव खंडेलवाल ने शो टाइम में सुपरस्टार अरमान सिंह का किरदार निभाया है। राजीव खंडेलवाल ने बताया, शो टाइम में मेरा किरदार कई सुपरस्टार्स से प्रेरित है।

'इस सीरीज में कई कलाकार की कहानी को दिखाया जाएगा। हालांकि, मैं उनका नाम नहीं लूंगा, लेकिन मुझे यकीन है कि सीरीज देखकर आपको उनमें से कुछ की याद जरूर आएगी। इन सुपरस्टार्स को हमने अतीत में देखा है। राजीव खंडेलवाल ने कहा,शो टाइम में वह कहानियां हैं जो हमने सुपरस्टार्स के बारे में सुनी हैं। मुझे नहीं पता कि यह सच है या नहीं।

शुरूताअी दौर में शो टाइम करने से मैंने ना कह दिया था। मुझे लगा कि यह कुछ बहुत अलग है। 'मैं कभी भी अरमान के किरदार से खुद को जोड़ नहीं पाया हूं। मैं बहुत अलग इंसान हूं, इसलिए यदि आप मेरे करियर ग्राफ या मेरी पसंद को देखेंगे, तो आपको अहसास होगा कि मैं उन कलाकारों में से नहीं हूं। मैं इस किरदार से बिल्कुल भी जुड़ा नहीं हूं; यह मैं बिल्कुल नहीं हूं. लेकिन एक अभिनेता के रूप में, मैंने सोचा कि यदि मैं इसे हासिल कर सका, तो यह एक व्यक्तिगत जीत होगी। जिस तरह से यह हुआ उससे मैं बहुत खुश हूं।

शो टाइम का उद्देश्य हिंदी फिल्म उद्योग की कमजोरियों को उजागर करना है। शो टाइम में इमरान हाशमी, मौनी रॉय, नसीरउद्दीन साह ,श्रिया सरन, राजीव खंडेलवाल, विशाल वशिष्ठ और महिमा मकवाना,की अहम भूमिका है। धर्मेटिक एंटरटेनमेन्ट द्वारा निर्मित, सुमित रॉय और शोरनर मिहिर देसाई द्वारा रचित एवं लिखित, इस सीरीज का निर्देशन मिहिर देसाई और अर्चित कुमार ने किया है। वेबसीरीज शोटाइम 8 मार्च 2024 को डिज्ऩी+हॉटस्टार पर रिलीज होगी।

ये भी पढ़ें : फिल्म घरवाली बाहरवाली 3 की शूटिंग शुरू, शुभी शर्मा के साथ इश्क फरमाते नजर आए यश कुमार 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म