मुरादाबाद: संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता फंदे पर लटकी, मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

 मुरादाबाद, अमृत विचार। मझोला थाना क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों पर महिला फांसी पर झूल गई। मकान मालिक द्वारा सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे पति ने जब नजारा देखा तो होश फाख्ता हो गए। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। पति ने हत्या की आशंका जताते हुए हंगामा करना शुरू कर दिया। उसका कहना था …

 मुरादाबाद, अमृत विचार। मझोला थाना क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों पर महिला फांसी पर झूल गई। मकान मालिक द्वारा सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे पति ने जब नजारा देखा तो होश फाख्ता हो गए। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। पति ने हत्या की आशंका जताते हुए हंगामा करना शुरू कर दिया। उसका कहना था कि कुछ देर पहले वह घर से गया था तब कोई बात नहीं थी। फिलहाल पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

घटना मझोला थाना क्षेत्र के कांशीराम नगर जी ब्लॉक की है। यहां पर सुमित शर्मा अपनी पत्नी माला शर्मा व मासूम बेटी के साथ किराए के मकान में रहते हैं। सुमित चंदौसी रोड स्थित मार्कयू इंपैस फैक्ट्री में क्वालिटी इंजीनियर हैं। देर शाम वह घर पर मौजूद थे। पत्नी माला ने किसी काम को कहा तो वह चले गए। सुमित के अनुसार कुछ देर बाद उनके मकान मालिक ने उनको फोन करके घर बुलाया। घर आकर उन्होंने देखा तो कमरे के दरवाजे खुले थे और माला का शव पंखे से बंधी रस्सी से लटक रहा था। कमरे का सामान अस्त-व्यस्त पड़ा था। नजारा देखकर उनकी चीख निकल गई।

उन्होंने शोर मचाया तो मकान मालिक के साथ आस-पड़ोस के लोग भी मौके पर आ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव नीचे उतारा। इस बीच सुमित ने हत्या की आशंका जताते हुए हंगामा करना शुरू कर दिया। उसका कहना था कि माला की चप्पलें इधर-उधर पड़ी हैं, जब वह कमरे में आया तो कुर्सी भी सही रखी थी। पुलिस ने शव पीएम को भेज दिया है। मझोला एसओ का कहना है कि मकान मालिक समेत अन्य लोगों से पूछताछ की जाएगी।

संबंधित समाचार