Bareilly News: वीडियो वायरल करने की धमकी देकर मांगे 50 हजार, पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

आरोपी पीड़िता की बहन की ननद का है बेटा

बरेली, अमृत विचार। सुभाषनगर निवासी महिला ने रिश्तेदार पर अश्लील वीडियो वायरल करने के नाम पर जेवर और दो लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। आरोप है कि अब आरोपी इन्स्टाग्राम पर वीडियो अपलोड कर 50 हजार रुपये की मांग कर रहा है। महिला की शिकायत पर सुभाषनगर पुलिस ने आरोपी और उसकी चाची के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

महिला का कहना है कि उनकी बहन की सुसराल हाथरस के सिकंदराराऊ थाना क्षेत्र के एक गांव में है। तीन साल पहले वह बहन के बेटे जन्म पर उनके घर गई थीं। वहीं पर बहन की ननद के बेटे ने उनका नहाते हुए अश्लील वीडियो बना लिया। एक दिन व्हाट्सएप पर आरोपी ने उनकी अश्लील फोटो भेज दी और रुपये की मांग करते हुए मिलने को कहा। नौ जुलाई 2023 को आरोपी के कहने पर वह दोनों बेटियों के साथ अपने जेवर और पति के दो लाख रुपये लेकर अलीगढ़ चली गईं। इस मामले में उनकी मां ने बिसौली थाने में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोपी के माफी मांगने पर वह पति और बेटियों के साथ रहने लगीं। 

आरोप है कि 14 फरवरी को आरोपी ने उनके पति के नाम से फर्जी इन्स्टाग्राम आईडी बनाकर अश्लील वीडियो और फोटो रिश्तेदारों को भेज दिए और 50 हजार रुपये की रंगदारी मांगी। आरोप है कि इसमें आरोपी की चाची भी सहयोग कर रही है। शिकायत पर सुभाषनगर पुलिस ने आरोपी और उसकी चाची के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।वहीं आरोपी ने आरोपों को निराधार बताया है।

ये भी पढ़ें- Bareilly News: मंत्री जितिन प्रसाद के आने की चर्चाओं के बीच कुतुबखाना पुल ने पकड़ी रफ्तार

संबंधित समाचार