Bareilly News: कल से बदलेगा मौसम...चार दिन होगी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, तेज हवाएं भी चलेंगी

बरेली, अमृत विचार। मौसम विभाग ने 19 फरवरी से चार दिन तक बारिश, बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने का पूर्वानुमान जताया है। इससे फसलों को भी नुकसान हो सकता है। शनिवार को जिले का अधिकतम तापमान 24.3 और न्यूनतम 9.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

आंचलिक मौसम केंद्र के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक डॉ. अतुल कुमार सिंह ने बताया 19-22 फरवरी तक झोंकेदार हवाओं के साथ बारिश का पूर्वानुमान है। 20 फरवरी को अधिकांश क्षेत्र में बारिश होगी। एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के 19 फरवरी से उत्तर प्रदेश को प्रभावित करने की संभावना है। इसकी वजह से 30 से 50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज झोंकेदार हवाएं चलेंगी। इसकी वजह से रात के तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जा सकती है।

ये भी पढ़ें- Bareilly News: 3000 की रिश्वत लेते इंटर कॉलेज का प्रवक्ता गिरफ्तार, प्रवेश पत्र देने के नाम पर मांगी थी रिश्वत

संबंधित समाचार