Farrukhabad Crime: सेंट्रल जेल में बंदी की मौत... परिजनों ने जमकर किया हंगामा, इस मामले में बंद था कैदी
सेंट्रल जेल में बंदी की मौत पर हंगामा
फर्रुखाबाद, अमृत विचार। सेंट्रल जेल फतेहगढ़ में आजीवन सजा भुगत रहे कैदी की मौत हो गई। कैदी की मौत पर परिजनों ने जमकर हंगामा किया।
पिछले आठ साल से हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहे वृद्ध कैदी अशोक तिवारी की हालत बिगड़ने पर उसे लोहिया अस्पताल में भर्ती किया गया। जहाँ चिकित्सक नें उसे मृत घोषित कर दिया।
परिजनों नें जेल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाकर जमकर हंगामा किया। हंगामा होने की सूचना पर पुलिस मौके पर पंहुची और मामले को शांत किया।
जनपद उन्नाव के गांव भदोई निवासी 80 वर्षीय सिद्ध दोषबंदी अशोक कुमार तिवारी पुत्र अमृतलाल बीते 30 अप्रैल 2017 को जिला कारागार उन्नाव से सेन्ट्रल जेल फतेहगढ़ भेजा गया था।
शनिवार को अचानक तबीयत खराब होने पर बंदी रक्षक बाबू शंकर ने शाम को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डाक्टरों ने कैदी को मृत घोषित कर दिया।
बंदी की मौत की खबर पर उसकी पत्नी अवधेश कुमारी, पुत्र अतुल आदि लोग जिला अस्पताल लोहिया पंहुच गए और जेल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा किया। सूचना मिलने पर सीओ सिटी प्रदीप सिंह, थानाध्यक्ष कादरी गेट विनोद कुमार शुक्ला पुलिस बल के साथ लोहिया अस्पताल पहुंच गये।
ये भी पढ़े- UP: कम उम्र में अपराध की दुनिया का बड़ा नाम 'अजय ठाकुर'... फरार, पुलिस ने दो साथियों को दबोचा
