Unnao Crime: डीजी कारागार ने जिला जेल का किया निरीक्षण... गंदगी देख भड़के, अफसरों को दिए ये निर्देश
उन्नाव में डीजी कारागार ने जिला जेल का किया निरीक्षण
उन्नाव, अमृत विचार। उन्नाव स्थित जिला जेल में शनिवार की देर शाम डीजी कारागार औचक निरीक्षण करने पहुंचे। इस दौरान उन्हें साफ-सफाई व अन्य व्यवस्थाएं दुरुस्त मिलीं। उन्होंने अधिकारी व कर्मियों को बंदियों की समस्याओं को ध्यान में रखकर निराकरण के निर्देश दिये है।
साथ ही जेल में बन्द कुख्यात अपराधियों की बैरक खंगालने के साथ ही अन्य बैरिकों की भी गहनता से जांच पड़ताल की। इस दौरान उन्होंने बंदियों को दिये जाने वाले भोजन की गुणवत्ता परखी। करीब एक घंटे तक निरीक्षण करने के बाद अधिकारियों को निर्देशित किया।

बता दें डीजी कारागार सत्य नारायण साबत शनिवार की देर शाम अचानक जिला जेल का औचक निरीक्षण करने पहुंचे। अधिकारियों की गाड़ियां रुकते ही जेल गेट पर लगे सुरक्षा कर्मी हरकत में आ गये। जेल अधीक्षक अलावा अन्य स्टॉफ के लोगों ने अधिकारियों को जेल का भ्रमण कराया।
इस दौरान साफ-सफाई के साथ ही सभी बैरकों का निरीक्षण करने के बाद भोजनालय में बंदियों और कैदियों को दिये जाने वाले भोजन की गुणवत्ता भी परखी। इस दौरान जेल में मेरठ के बन्द कुख्यात अपराधियों की बैरक खंगाली गयी।
जहां कोई भी संदिग्ध वस्तु बरामद नही हुयी। अफसरों ने जेल परिसर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सख्त निर्देश दिये है। अधिकारियों को जेल में बंद बंदियों को अच्छे भोजन के साथ ही मेस में साफ-सफाई रखने के लिये भी निर्देशित क्या गया है।
