पुलिस भर्ती परीक्षा: 'बदइंतजामी' का शिकार हुई 'संगमनगरी', नो इंट्री के चलते लगा रहा जाम, परीक्षार्थियों को हुई परेशानी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नैनी, प्रयागराज। नो इंट्री के चलते रविवार सुबह रीवा राजमार्ग पर भीषण जाम लगा रहा। पहले तो नगर की ओर जाने वाली लें में जाम था लेकिन बाद में दोनों लेन में वाहनों के छक्के थम से गए। इस कारण आवागमन में लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

वहीं रविवार सुबह पुलिस भर्ती परीक्षा के कारण निकल रहे बड़ी संख्या में परीक्षार्थी भी जाम में फंसे रहे। इससे तमाम युवकों को परीक्षा केंद्र पर पहुंचने में देरी हुई। प्रायः घूरपुर थाना क्षेत्र के गौहनियां से भारी वाहनों की नो इंट्री लगाई जाती है। र

विवार को गौहानिया में नो इंट्री तो लगाई गई लेकिन तब तक सैकड़ों वाहन निकल गए थे, जिन्हे लेप्रसी चौराहा से आगे जाने नही दिया गया। इससे सभी  वाहन कतारबद्ध होकर खड़े हो गए। लेकिन कुछ चालक आगे जाने के लालच में लाइन से निकलकर आगे बढ़ गए। इससे जाम लग गया। स्थिति यह हो गई कि चारपहिया क्या  दो पहिया वाहन भी मुश्किल से निकल पा रहे थे। इससे यातायात व्यवथा अस्तव्यस्त हो गई थी।

यह भी पढे़ं: प्रयागराज: स्वराज भवन से राहुल गांधी निकालेंगे भारत जोड़ो यात्रा, 3 बजे पहुंचेंगे ननिहाल, कांग्रेसियों में जोश!

संबंधित समाचार