Fatehpur Murder: मामूली विवाद पर युवक को पीट-पीटकर किया अधमरा... इलाज के दौरान मौत, परिजन बेहाल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फतेहपुर में युवक की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

फतेहपुर, अमृत विचार। फतेहपुर में मेला देखने गए युवक को पड़ोसियों युवकों ने पीट-पीट कर लहूलुहान कर दिया। परिजनों ने इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। जहां रविवार सुबह उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।  सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

गाजीपुर थाना क्षेत्र के सामियाना गांव के रहने वाले बुधराज का 24 वर्षीय बेटा अखिलेश पिता हाल ही में परदेश से आया था। बताया जा रहा है कि शनिवार की शाम अखिलेश घर से मेला देखने के लिए गया था। आरोप है कि इस दौरान गांव के ही पड़ोस में रहने वाले सुमित और अखिलेश किसी बात को लेकर बहस हो गई।

इस दौरान सुमित के साथ मौजूद गांव के दो अन्य लोगों ने मिलकर युवक की जमकर पिटाई कर दी। हादसे में युवक बुरी तरह जख्मी हो गया। हादसा देख मेले में भगदड़ मच गई। उधर, घटना की जानकारी मिलते हैं मौके पर पहुंचे परिजनों ने घायल अखिलेश को आनन-फानन जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। 

ये भी पढ़ें- कानपुर के विजिटिंग कार्ड ने सोशल मीडिया में मचाया धमाल... हमारे यहां बेगम हलाला करने के बाद तुरंत वापिस कर दी जाती है... जानिए- पूरा मामला

संबंधित समाचार