लखनऊ: बीएसपी के साथ गठबंधन को लेकर उड़ रही अफवाहों पर मायावती ने सभी को किया सावधान, जानिए क्या बोलीं

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। बीएसपी के साथ गठबंधन को लेकर उड़ रही अफवाहों पर बसपा प्रमुख मायवती ने सभी को विशेषकर अपने वर्ग और पार्टी कार्यकर्ताओं को सावधान किया है। 

मायावती ने ट्विटर पर पोस्ट लिखते हुए कहा कि आगामी लोकसभा आमचुनाव बीएसपी द्वारा किसी भी पार्टी से गठबंधन नहीं करने की बार-बार स्पष्ट घोषणा के बावजूद आएदिन गठबंधन सम्बंधी अफवाह फैलाना यह साबित करता है कि बीएसपी के बिना कुछ पार्टियों की यहाँ सही से दाल गलने वाली नहीं है, जबकि बीएसपी को अपने लोगों का हित सर्वोपरि है। 

अतः सर्वसमाज के ख़ासकर ग़रीबों, शोषितों एवं उपेक्षितों के हित व कल्याण के मद्देनज़र बीएसपी का देश भर में अपने लोगों के तन, मन, धन के सहारे अकेले अपने बलबूते पर लोकसभा आमचुनाव लड़ने का फैसला अटल है। लोग अफवाहों से ज़रूर सावधान रहें।

यह भी पढे़ं: GBC-4.0 LIVE: पीएम मोदी आज राजधानी लखनऊ में, जुड़े रहें हमारे साथ और देखें पल-पल का अपडेट लाइव...

संबंधित समाचार