रायबरेली: एसडीएम ने एमएलसी को बना दिया विधान सभा सदस्य, वायरल हो रहा ये लेटर  

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी @4.0 के लिए लिखे पत्र में बताया एमएलए 

ऊंचाहार/ रायबरेली, अमृत विचार। लखनऊ शिक्षक खंड एमएलसी को एसडीएम ने विधान सभा सदस्य बना दिया है। ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी @4.0 के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित करने के लिए एसडीएम कार्यालय द्वारा जारी पत्र वायरल होने के बाद यह कारनामा सामने आया है।
      
सोमवार को ऊंचाहार तहसील परिसर में ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी @4.0 का कार्यक्रम प्रस्तावित था। इस कार्यक्रम में शिक्षक खंड लखनऊ के विधान परिषद सदस्य उमेश द्विवेदी को मुख्य अतिथि बनाया गया। उनके इसके लिए एसडीएम ने एक आमंत्रण पत्र जारी किया। जिसमें उन्होंने एमएलसी को विधान सभा सदस्य लिखा है। एसडीएम द्वारा जारी पत्र जब सार्वजनिक हुआ तो पत्र पढ़कर लोग चौंक गए। एसडीएम कार्यालय द्वारा की गई इस त्रुटि पर एसडीएम ने भी ध्यान नहीं दिया और आंख बंद करके हस्ताक्षर कर दिया। उसके बाद यह पत्र एमएलसी तक पहुंचा दिया गया । अब एसडीएम इसमें सफाई दे रहे है। एसडीएम सिद्धार्थ चौधरी ने बताया कि उन्होंने इस पर ध्यान नहीं दिया , यह ऑफिस में टाइपिंग के दौरान गलती हुई है। इसका पता लगवाया जा रहा है।

2 - 2024-02-19T132620.383

ये भी पढ़ें -अखिलेश यादव का ऐलान, राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा' में नहीं होंगे शामिल, बताई ये बड़ी वजह

संबंधित समाचार