समाजवादी पार्टी ने जारी किये 11 लोकसभा प्रत्याशियों के नाम, गाजीपुर से अफजाल अंसारी होंगे उम्मीदवार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। आगामी लोकसभा चुनावों से पहले उत्तर प्रदेश में प्रत्याशियों के चयन को लेकर समाजवादी पार्टी लगातार काम कर रही है। सोमवार को पार्टी के आधिकारिक एक्स हैंडल से 11 प्रत्याशियों की लिस्ट जारी कर दी गई है। जारी लिस्ट के अनुसार लखनऊ की मोहनलालगंज सीट से आरके चौधरी और गाजीपुर से मुख्तार के भाई अफजल अंसारी  को पार्टी ने अपना प्रत्याशी बनाया है। 

जारी लिस्ट के अनुसार पार्टी की तरफ से मुजफ्फरनगर से हरेंद्र मलिक, आंवला से नीरज मौर्य, शाहजहांपुर से राजेश कश्यप, हरदोई से उषा वर्मा, मिश्रिख से रामपाल राजवंशी, प्रतापगढ़ से एसपी सिंह पटेल, बहराइच से रमेश गौतम, गोंडा से श्रेया वर्मा, गाजीपुर से अफजाल अंसारी और चंदौली से वीरेंद्र सिंह को प्रत्याशी बनाया गया है। 

गौरतलब है कि अखिलेश यादव के साथ अब आरएलडी नहीं है, इसके चलते जाट और मुस्लिम वोट को साधने के लिए मुजफ्फरनगर से हरेंद्र मालिक को सपा ने अपना प्रत्याशी बनाया है। बताते चलें कि इसके पहले सपा ने 16 प्रत्याशियों की लिस्ट जारी की थी। अखिलेश यादव पीडीए फॉर्मूले से भाजपा को मात देने की बात कई बार कह चुके हैं। पार्टी से जुड़े लोगों के अनुसार ये लिस्ट पीडीए फॉर्मूले के अनुरूप तैयार की गई है।  

14 - 2024-02-19T154951.617

ये भी पढ़ें -अखिलेश यादव का ऐलान, राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा' में नहीं होंगे शामिल, बताई ये बड़ी वजह

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज