सीएम योगी ने प्रयागराज में कोविड अस्पताल और COBAS लैब का किया लोकार्पण

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए प्रयागराज में 220 बेड कोविड अस्पताल और प्रदेश की पहली COBAS- 6800 लैब का लोकार्पण किया। इस कार्यक्रम में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन भी मौजूद रहे। इस मेडिकल कॉलेज में 220 बेड की क्षमता है। इसके सुपर स्पेशलिएटी ब्लॉक को …

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए प्रयागराज में 220 बेड कोविड अस्पताल और प्रदेश की पहली COBAS- 6800 लैब का लोकार्पण किया। इस कार्यक्रम में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन भी मौजूद रहे।

इस मेडिकल कॉलेज में 220 बेड की क्षमता है। इसके सुपर स्पेशलिएटी ब्लॉक को प्रधानमंत्री स्वास्थ्य सुरक्षा योजना के तहत 150 करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया है। इसमें न्यूरोलॉजी, न्यूरोसर्जरी, नेफ्रोलॉजी, यूरोलॉजी, प्लास्टिक सर्जरी, एंडोक्राइनोलॉजी, सर्जिकल ऑनकोलॉजी, कार्डियोथाइरोसिस और वास्कुलर सर्जरी के विभाग हैं। नये ब्लॉक में सात ऑपरेशन थियेटर, 233 सुपर स्पेशलिएटी बेड, 53 आईसीयू बेड और 13 डायलिसिस बेड हैं। नयी फैसिलिटी में 23 परास्नातकों को प्रशिक्षित किया जा सकता है।

डॉ. हर्षवर्धन ने कोबास 6800 प्रयोगशाला का लोकार्पण करने के अवसर पर कहा,“ कोबास 6800 एक पूरी तरह से स्वचालित अत्याधुनिक मशीन है, जो कोरोना वायरस कोविड-19 का आरटी-पीसीआर टेस्ट करती है। इसके जरिये 24 घंटे में करीब 1,200 टेस्ट किये जा सकते हैं। कोबास 6800 में साथ ही वायरल हेपटाइटिस बी, हेपटाइटिस सी, एचआईवी,पैपिलोमा वायरस आदि की जांच की जा सकती है। इसे संचालित करने में मानव श्रम की कम आवश्यकता पड़ती है।”

इस मौके पर सीएम योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में पिछले साढ़े तीन वर्षों के दौरान 2 एम्स, 6 सुपर स्पेशलिटी मेडिकल कॉलेज में मेडिकल ब्लॉक की स्थापना और 29 नए मेडिकल कॉलेज की स्थापना हुई है। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार ने कोविड-19 की पॉजिटिविटी दर और मृत्यु दर को नियंत्रित करने में सफलता प्राप्त की। साथ ही बताया कि यूपी में एक करोड़ छह लाख से अधिक कोरोना के टेस्ट हो चुके हैं।

संबंधित समाचार