Fatehpur Accident: दो बाइकों की भिड़ंत...पिता-पुत्र समेत तीन की मौत, हादसा देख ठहर गए राहगीर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फतेहपुर में सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत

फतेहपुर, अमृत विचार। गाजीपुर थानाक्षेत्र के करसवां गांव के पास सोमवार की शाम दो बाइकों की हुई जोरदार भिड़ंत में पिता-पुत्र समेत तीन लोगों की मौत हो गई। हादसे की जानकारी पर पहुंचे परिजनों में कोहराम मचा रहा। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए  भेजा है।

गाजीपुर कस्बा निवासी रामशरण पुत्र प्रह्लाद अपने पुत्र जितेन्द्र सोमवार की शाम एक ही बाइक से अपनी रिश्तेदारी दतौली गांव गए थे। वहीं से देर शाम वह वापस गांव लौट रहे थे। तभी वह गाजीपुर थाने के करसवां गांव के पास ही पहुंचे थे कि तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक से आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसा देख स्थानीय लोग मदद के लिए दौड़कर मौके पर पहुंचे और एंबुलेंस को सूचना दी।

हादसे की जानकारी पर पहुंची एंबुलेंस घटनास्थल पर पहुंची लेकिन तब तक रामशरण व उसके पुत्र जितेन्द्र समेत दूसरी बाइक में सवार ललौली थाना क्षेत्र के बहुआ कस्बा निवासी रोहित पुत्र शिवप्रसाद की भी मौके पर ही मौत हो चुकी थी। हादसे की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को जानकारी देते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

ये भी पढ़ें- SP MLA Irfan Solanki ने राज्यसभा चुनाव में वोट डालने की मांगी अनुमति... मामले में कल होनी है सुनवाई

संबंधित समाचार