आदिवासी, दलित व पिछड़ी जाति का हक मार रही सरकार :राहुल गांधी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

भारत जोड़ो न्याय यात्रा में बोले कांग्रेस सांसद राहुल गांधी

प्रतापगढ़, अमृत विचार। प्रयागराज से होते हुए सोमवार को कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा देल्हूपुर से प्रतापगढ़ सीमा में पहुंची। शहर से होते हुए जिले के रामपुरखास विधानसभा के लालगंज पहुंची। लालगंज में उन्होंने लोगों को सम्बोधित किया। राहुल गांधी ने मोदी सरकार की राष्ट्रीय नीतियों की कमियों को गिनाते हुए हमला बोला। कहा कि देश में 50 फीसदी पिछड़ी जाति और 15 फीसदी दलित लोग रहते हैं। भारत में आदिवासियों की संख्या आठ प्रतिशत है। मोदी सरकार आदिवासी, दलित और पिछड़ी जाति के लोगों का हक मारने का कार्य कर रही है। 73 प्रतिशत आबादी के हक के साथ नाइंसाफी हो रही है। 

38 (49)

उन्होंने आगे कहा कि श्रीरामोत्सव में आदिवासी, दलित, पिछड़ों की भागीदारी में उपेक्षा की गई। कहा कि वहां एक भी किसान, गरीब नहीं दिखा। यह भी कहा कि भारत के प्रधानमंत्री धर्म, जाति के नाम पर देश को तोड़ रहे हैं। जनता से सीधा संवाद करते हुए कश्मीर से कन्याकुमारी तक भारत को एक रखने के लिए निडर संघर्ष जारी रखूंगा। ईडी व अन्य एजेंसियों को सरकार की कठपुतली बताते हुए कहा कि हक और अधिकार की आवाज उठाने पर सरकार ईडी, सीबीआई,प्रवर्तन दल के द्वारा देश मे भय का माहौल बनाये हुए है। चंद पूंजीपतियों ने मीडिया सेक्टर के साथ अस्पताल, विश्वविद्यालय,स्कूल -कालेज में भी आर्थिक आय पर कब्जा कर लिया है। पीएम मोदी खुद को पिछड़ी जाति से जोड़ रहे हैं जबकि उनका जन्म सामान्य वर्ग में हुआ है। 

राहुल गांधी लालगंज में 40 मिनट रहे और खुली जीप में सवार होकर 32 मिनट सम्बोधित किया। उनके साथ कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी, राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी,रामपुरखास विधायक आराधना मिश्रा मोना,विधायक वीरेंद्र चौधरी,पार्टी प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत,प्रदेश महासचिव मुकुन्द तिवारी समेत कांग्रेसी मौजूद रहे।

मैं कांग्रेस भक्त हूँ लेकिन काशी मंदिर में मोबाइल पर पाबंदी
राहुल गांधी ने यात्रा के दौरान के प्रदेश में अनुभवों को साझा करते हुए कहा कि मैं वाराणसी में काशी मंदिर गया, मैं शिव को मानता हूं। लेकिन पुलिसवालों ने सारे मोबाइल फोन रखवा लिए। एक भी फोन अंदर नहीं जाने दिया। वो नहीं चाहते कि राहुल की एक भी फोटो शिव मंदिर की दिखे। नेटवर्क डाउन कर दिया गया ताकि कोई वीडियो वायरल न हो सके। राहुल ने कहा कि ये मेरा भाषण मीडिया में नहीं दिखेगा। बीजेपी और आरएसएस देश में नफरत फैला रही है।

ये भी पढ़ें -चंडीगढ़ मेयर चुनाव: SC में कल फिर होगी सुनवाई, रिटर्निंग ऑफिसर ने कबूला- आठ मतपत्रों पर लगाया था X चिह्न

संबंधित समाचार