प्रयागराज: शादी समारोह में पार्षद पर पिस्टल तानने का आरोप, दी तहरीर
नैनी/ प्रयागराज, अमृत विचार। नगर निगम वार्ड संख्या 20 के पार्षद राकेश जायसवाल को एक वैवाहिक कार्यक्रम में जान से मारने की कोशिश की गई। इस संबंध में पार्षद ने नैनी पुलिस को मुकदमा दर्ज करने के लिए तहरीर दी है। तहरीर में आरोप लगाया गया कि वह रविवार रात नैनी के एक गेस्ट हाउस में निमंत्रण पर गए थे। आरोप है कि वहां पर उसे कुछ लोगों ने
धमकाया और पिस्टल सटाकर जान से मारने की कोशिश की लेकिन लोगों ने बीच बचाव कर लोगों ने बचा लिया। इस संबंध में पुलिस का कहना है कि तहरीर दी गई है, जांच की जा रही है। सही पाया गया तो मुकदमा दर्ज कर लिया जाएगा।
ये भी पढ़ें -प्रतापगढ़: साल्वर गैंग का अगुवा बेसिक शिक्षक गिरफ्तार, मिले जाली दस्तावेज
