चंडीगढ़ महापौर चुनाव मामला: केजरीवाल ने SC को दिया धन्यवाद, बोले- कठिन समय में लोकतंत्र को बचाया

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को चंडीगढ़ महापौर चुनाव मामले में फैसले के लिए उच्चतम न्यायालय को धन्यवाद देते हुए कहा कि उसने इस "कठिन समय" में लोकतंत्र को बचाया है।

न्यायालय ने मंगलवार को कहा कि वह चंडीगढ़ के महापौर पद के लिए हुए विवादास्पद चुनाव में पड़े मतों की दोबारा गिनती करने और आठ "विरूपित" मतपत्रों पर विचार करने के बाद परिणाम घोषित करने का निर्देश देगा। निर्वाचन अधिकारी ने उन आठ "विरूपित" मतपत्रों को अवैध करार दिया था।

केजरीवाल ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, "इस कठिन समय में लोकतंत्र को बचाने के लिए उच्चतम न्यायालय को धन्यवाद।" भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 30 जनवरी को चंडीगढ़ महापौर चुनाव में कांग्रेस-आप गठबंधन के खिलाफ जीत हासिल की। महापौर पद के लिए भाजपा के मनोज सोनकर ने आप के कुलदीप कुमार को हराया। सोनकर को अपने प्रतिद्वंद्वी के 12 मतों के मुकाबले 16 मत मिले।

यह भी पढ़ें- बच्चा गोद लेने का अधिकार मौलिक अधिकार नहीं: दिल्ली हाईकोर्ट

संबंधित समाचार