मौसम ने बढ़ाई अन्नदाताओं की मुश्किलें, गोंडा में बारिश और हवा से गेंहू-सरसों की फसल गिरी
गोंडा, अमृत विचार। मंगलवार की देर रात बिगड़े मौसम के मिजाज ने फसलों को जबरदस्त नुकसान पहुंचाया है। तेज हवा और बारिश से गेंहू व सरसो की फसलें जमीदोंज हो गयी है। जिले के कई इलाकों में ओले भी गिरने की सूचना है। इस बदले मौसम ने किसानों की परेशानी बढ़ा दी है।

मंगलवार की देर रात तेज आंधी के साथ बारिश होनी शुरू हो गई। बारिश के साथ हवा चलने से तापमान में गिरावट हुई और ठंड में इजाफा हो गया। हवा और बारिश से गेहूं और सरसों की फसल गिर गई। बुधवार दोपहर तक आसमान में बादल छाए हैं। आंधी और बारिश से जिले की बिजली व्यवस्था भी चरमरा गई। आंधी के चलते कई इलाकों की बिजली गुल हो गयी। बिजली कर्मचारी आपूर्ति को दुरुस्त करने में जुटे हैं।
