Rahul Gandhi Nyay Yatra: 'मम्मी राहुल गांधी ने मुझे बुलाया और माथे पर किस किया'... राहुल ने बच्चे के लिए रोका काफिला..देखें Photos

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर, अमृत विचार। राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा अपने निर्धारित समय से करीब दो घंटे देरी से शहर में पहुंची। राहुल गांधी की एक झलक के लिए झाड़ी बाबा पुल के पास से फुटपाथ के दोनो ओर लोग एकत्रित थे। राहुल से मिलने के लिए जयपुरिया स्कूल का तीसरी कक्षा का छात्र भी उनमें से एक था। बच्चे को देखते ही राहुल ने अपना काफिला रुकवा कर उसे अपने पास बुलाया तो उसकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। 

राहुल गांधी 2

लाल बंगला निवासी सुधीर शुक्ला प्रापर्टी कारोबारी के साथ शहर कांग्रेस कमेटी में उपाध्यक्ष के पद पर है। सुधीर ने बताया कि न्याय यात्रा में शामिल होने की तैयारी वह मंगलवार शाम से कर रहे थे। राहुल गांधी के आने की जानकारी पर उनके इकलौते बेटे वीर शुक्ला (11) ने भी राहुल से मिलने की इच्छा जाहिर की। 

बुधवार सुबह सुधीर स्कूल की छुट्टी होने के बाद 10:30 से जुहारी देवी स्कूल के पास बच्चे के साथ फुटपाथ पर राहुल की एक झलक पाने के लिए खड़े थे। राहुल का काफिला जैसे ही जुहारी के सामने से गुजरा तो पापा की गोद में सवार वीर ने न्याय यात्रा का झंडा फहराने लगा। जिसे देख कर राहुल गांधी ने अपना काफिला रुकवाया और वीर को अपने पास बुला कर गाड़ी में बिठा लिया। 

राहुल गांधी 3

राहुल ने वीर के गले में हाथ डाल कर पूछा कि किस क्लास में पढ़ते हो तो वीर ने बताया कि वह जयपुरिया स्कूल में तीसरी कक्षा का छात्र है। जिस पर राहुल गांधी ने कहा कि अच्छी तरह से पढ़ाई करना और उसका माथा चूमते हुए एक टॉफी और भारत जोड़ो न्याय यात्रा का एक कार्ड दिया। 

राहुल गांधी से मिलने के बाद वीर का खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उत्साहित वीर ने कहा कि उसे सपने जैसा लग रहा है। घर पहुंचते ही खुशी से लबरेज वीर ने अपनी मां से कहा कि आज मैं राहुल गांधी से मिलकर आया हूं। 

राहुल गांधी 4

होर्डिंग में राहुल सारथी, अजय राय को अर्जुन दिखाया

न्याय यात्रा के रुट में मॉल रोड के पास अधिवक्ता संदीप शुक्ला की एक होर्डिंग लगी हुई दिखी, जिसमें राहुल को सारथी के तौनर पर दिखाया गया, जबकि अजय राय अर्जुन के रुप में दिखाई पड़े। इसमें चुनावी समर की महाभारत युद्ध से तुलना की गई है।

यह भी पढ़ें- Bharat Jodo Nyay Yatra: कानपुर पहुँची न्याय यात्रा... राहुल गांधी बोले- जातीय जनगणना, आर्थिक सर्वे से ही होगी देश की प्रगति

 

संबंधित समाचार