लखनऊ: रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया दरोगा, एंटी करप्शन की टीम ने की कार्रवाई

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ।‌ एंटी करप्शन की टीम ने राजधानी लखनऊ में कार्रवाई करते हुए एक दारोगा को रंगे हाथ घूस लेते पकड़ा है।‌ दारोगा का नाम बालकरण सिंह है वर्तमान में यह माल थाना में तैनात है। बालकरण सिंह को एंटी करप्शन की टीम ने ₹50000 रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा है। 

जिस समय एंटी करप्शन टीम ने कार्रवाई की उसे समय शिकायतकर्ता दारोगा बालकरण सिंह को ₹50000 रिश्वत देने के लिए पहुंचा था। इस दौरान पहले से मौजूद एंटी करप्शन की टीम ने कार्रवाई करते हुए दारोगा को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार दारोगा को रंगे हाथों पकड़े जाने के बाद आगे की कार्रवाई की जा रही है। दरोगा के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जा रही है।

जानकारी मिल रही है कि माल थाने में दर्ज एफआईआर की जांच दरोगा बाल करण सिंह कर रहे थे। इस मामले में एक पक्ष द्वारा बालकरण सिंह ने फाइनल रिपोर्ट लगाने के नाम पर रिश्वत मांगी थी।‌ आज मुकदमे में पक्षकार व्यक्ति रिश्वत देने के लिए पहुंचा था।

यह भी पढ़ें:-खत्म हुआ इंतजार, Agniveer Exam के लिये Admit Card 9 मार्च को होगा जारी

संबंधित समाचार