IND vs ENG 4th Test : जो रूट का धमाकेदार शतक, इंग्लैंड का स्कोर 300 के पार

Amrit Vichar Network
Published By Bhawna
On

रांची। इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने भारत के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की श्रृंखला के चौथे मुकाबले में शुक्रवार को टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। भारतीय कप्तान रोहित ने कहा कि वह भी टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी ही करते। भारतीय एकादश में आकाश दीप को शामिल किया गया है। भारतीय टीम के कोच राहुल द्रविड़ ने टेस्ट पर्दापण की कैप दी है। सीरीज में भारतीय टीम फ‍िलहाल 2-1 से बढ़त पर है। जानकारों के अनुसार पिच पर दरारे है और यह धीमी भी रह सकती है। इसलिये यहां संभलकर बल्लेबाजी करनी होगी।  

इंग्लैंड ने 7 विकेट के नुकसान पर 302 रन बना लिए। जो रूट और ओली रोबिनसन खेल रहे हैं। रूट ने 13 पारियों बाद टेस्ट में शतक लगाया। उन्होंने रोबिनसन के साथ फिफ्टी पार्टनरशिप भी पूरी कर ली है। भारत से आकाश दीप ने 3 और मोहम्मद सिराज ने 2 विकेट लिए। एक-एक सफलता रविचंद्रन अश्विन और रवींद्र जडेजा को भी मिली।

लंच तक भारत ने इंग्लैंड के 112 रन पर पांच विकेट गिराए 
आकाश दीप की शानदार गेंदबाजी की बदौलत भारत ने पांच टेस्ट मैचों की श्रृंखला के चौथे मैच के पहले दिन शुक्रवार को लंच तक इंग्लैंड के 112 रन पर पांच विकेट गिरा दिये है। इंग्लैंड के जैक क्रॉली और बेन डकेट की सलामी जोड़ी ने धीमी शुरुआत करते हुए पहले विकेट के लिये 47 रन जोड़े। टेस्ट में पदार्पण करने वाले भारतीय तेज गेंदबाज आकाश दीप ने 10वें ओवर में बेन डकेट 11 रन को जुरेल के हाथों कैच आउट कराकर इंग्लैंड को पहला झटका दिया। उसके बाद उन्होंने ओली पोप को शून्य पर पगबाधा आउट कर पवेलियन भेज दिया। आकाश ने 12वें ओवर में जैक क्रॉली 42 रन को बोल्ड आउट कर भारत को तीसरी सफलता दिलाई।

आर अश्विन ने जॉनी बेयरस्टो 38 रन को पगबाधा आउट किया। वहीं जडेजा ने कप्तान बेन स्टोक्स को तीन रन पर आउट कर पवेलियन भेज दिया। इंग्लैंड ने लंच तक पांच विकेट पर 112 रन बना लिये है। जो रूट 16 रन और बेन फोक्स एक रन बना क्रीज पर है। भारत की ओर से पहले सत्र में आकाश दीप ने तीन विकेट लिये। आर अश्विन और रवींद्र जडेजा ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया। 

राजकोट टेस्ट में खेलने उतरी भारतीय टीम में महज एक चेंज देखने को म‍िला। मुकाबले में आकाश दीप का टेस्ट डेब्यू हुआ है। वह भारत की ओर से टेस्ट क्रिकेट खेलने वाले 313वें ख‍िलाड़ी बन गए हैं। आकाश दीप को टेस्ट कैप हेडकोच राहुल द्रव‍िड़ ने पहनाई। 27 साल के आकाश दीप मूलत: बिहार के डेहरी के रहने वाले हैं, लेक‍िन वो घरेलू क्रिकेट में बंगाल के लिए खेलते हैं।

दोनों टीमें इस प्रकार है:-
भारत : रोहित शर्मा, यशस्वी जयसवाल, शुभमन गिल, रजत पाटीदार, सरफराज खान, ध्रुव जुरेल, रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज और आकाश दीप। 

इंग्लैंड: जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, जॉनी बेयरस्टो, बेन स्टोक्स (कप्तान), बेन फॉक्स (विकेटकीपर), टॉम हार्टली, ओली रॉबिन्सन, शोएब बशीर और जेम्स एंडरसन।

ये भी पढ़ें ; IPL 2024 Schedule : आईपीएल के शेड्यूल का ऐलान, CSK और RCB के बीच होगा पहला मैच

 

संबंधित समाचार