Unnao: लवकुश बैराज में बन रहे 236 एमएलडी इंटेकवेल का डीएम ने किया निरीक्षण, दिए ये निर्देश, पढ़ें- पूरी खबर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

उन्नाव में लवकुश बैराज में बन रहे 236 एमएलडी इंटेकवेल का डीएम ने किया निरीक्षण

उन्नाव, अमृत विचार। हर घर जल योजना के तहत नगर व ग्रामीण क्षेत्रों को शुद्ध पानी मुहैया कराये जाने को लेकर पिछले वर्ष दिसंबर माह में गंगा बैराज स्थित लवकुश बैराज में 236 एमएलडी के इंटेक वेल निर्माण के लिये भूमि पूजन कराया गया था। 

जिसके बाद कार्यदायी संस्था तेजी से इंटेक वेल बनाने का काम कर रही है। उन्नाव डीएम ने इंटेक वेल का निरीक्षण कर मौजूद मातहतों को जल्द से जल्द कार्य पूरा करने के निर्देश दिये।

बैराज मार्ग स्थित लवकुश बैराज में हर घर जल योजना के तहत 236 एमएलडी के निर्माणाधीन इंटेक वेल का निरीक्षण करने के लिये डीएम अपूर्वा दुबे, मुख्य विकास अधिकारी प्रेम प्रकाश मीना, जल निगम के अधिशाषी अभियंता अजीत कुमार, सहायक अभियंता शशि प्रकाश, जेई अंकुर सक्सेना के साथ पहुंची। 

DM 1

जहां उन्होंने इंटेक वेल का निरीक्षण किया। इसके साथ ही दस्तावेजों और इंटेक वेल का नक्सा भी देखा। इस दौरान डीएम ने मौजूद मतहतों को समय पर कार्य पूरा करने के निर्देश दिये। जिससे लोगों को शुद्ध पानी मुहैया हो सके। जेई अंकुर सक्सेना ने बताया कि निर्माणाधीन इंटेक वेल की क्षमता 236 एमएलडी की है।

चार चरण में पूरी होने वाली सतही जलश्रोत पर अधारित पेयजल योजना के अंतर्गत गंगा नदी का पानी लाया जायेगा। जिसके बाद डब्ल्यूटीपी में पानी को शुद्ध किया जायेगा और उसे पीने योग्य बनाया जायेगा। 

जिसके बाद नगर व ग्रामीण क्षेत्रों के जलाशयों में पहुंचाकर जलापूर्ति की जायेगी। कार्यदायी संस्था तेजी से कार्य करा रही है। समय पर कार्य पूरा करा लिया जायेगा।

ये भी पढ़ें- Indian Railway: आठ घंटे देरी से कंचौसी रेलवे स्टेशन पहुंची फरक्का एक्सप्रेस...स्क्रीन पर टकटकी लगाए बैठे रहे लोग

संबंधित समाचार