बरेली: प्रतियोगिता के जरिए खोजेंगे बच्चों का ‘हुनर’

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। कोरोना काल में बच्चों का हुनर जानने के लिए जिला प्रशासन की ओर से एक पहल की गई है। इसके लिए जिला स्तर पर ‘हुनर’ सर्च फॉर टैलेंट नाम से एक प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इसमें कक्षा एक से लेकर कक्षा 10 तक के छात्र-छात्राएं भाग ले सकते हैं। …

बरेली, अमृत विचार। कोरोना काल में बच्चों का हुनर जानने के लिए जिला प्रशासन की ओर से एक पहल की गई है। इसके लिए जिला स्तर पर ‘हुनर’ सर्च फॉर टैलेंट नाम से एक प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इसमें कक्षा एक से लेकर कक्षा 10 तक के छात्र-छात्राएं भाग ले सकते हैं। इसके लिए सोमवार को डीएम कार्यालय के सभागार में https://bareillykahunar.in वेबसाइट लांच की गई। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले इच्छुक विद्यार्थी इस वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन पंजीकरण करा सकते हैं।

डीआईओएस डा. अमरकांत सिंह ने बताया कि नौ बिंदुओं (इवेंट) पर प्रतियोगिता का आयोजन होना है। विद्यार्थी जिस बिंदु पर प्रतिभाग करना चाहता है, उसके लिए पंजीकरण करा सकता है। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार के साथ पांच सांत्वना पुरस्कार भी दिए जाएंगे। सोमवार से इसके लिए वेबसाइट खोली जा चुकी है। इसके बाद 27 नवंबर के लिए विजेताओं की घोषणा की जाएगी। डीआईओएस का कहना है कि बच्चों को क्राफ्ट, फोटो, निबंध, भाषण, वीडियो बनाना, विज्ञान, नृत्य, गाना, चित्रकला और योगा में हुनर दिखाना होगा। सोमवार को हुई बैठक में डीएम नितीश कुमार, सीडीओ चंद्र मोहन गर्ग, डीआईओएस डॉ. अमरकांत सिंह, बीएसए विनय कुमार, समेत अन्य आला अफसर मौजूद रहे।

इन बातों का रखें विशेष ध्यान
प्रत्येक गतिविधि में प्रतिभाग करने के लिए इच्छुक छात्र-छात्राओं को ऑनलाइन दिए गए लिंक पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना होगा।प्रतिभाग किए गए इवेंट से संबंधित आडियो, वीडियो या फिर फोटोग्राफ को रजिस्ट्रेशन वाले ही लिंक पर जाकर संबंधित भाग में अपलोड करना होगा। जैसे- यदि छात्र क्राफ्ट कॉम्पिटीशन में भाग लेना चाहता है तो उसे अपने फोटो या वीडियो ‘क्राफ्ट कॉम्पिटीशन’ के भाग में ही अपलोड करना होगा। यदि इसके विपरीत भाग में अपलोड किया जाता है तो किसी भी हाल में उसका मूल्यांकन नहीं किया जाएगा।

अपलोड किए गए आडियो, वीडियो और फोटोग्राफ का मूल्यांकन विशेषज्ञों अथवा शिक्षकों द्वारा किया जाएगा। मूल्यांकन के आधार पर मिलने वाले अंकों के हिसाब से ही 15 प्रतिभागियों को व्यक्तिगत प्रदर्शन का अवसर दिया जायेगा। साथ ही पांच प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार दिया जाएगा।

संबंधित समाचार