लखनऊ: हॉर्न बजाने के विवाद में दबंगों ने झोपड़ी में घुसकर ऑटो चालक का सिर फोड़ा, केस दर्ज
लखनऊ। पारा थानाक्षेत्र अंतर्गत जीरो प्वाइंट पर हॉर्न बजाने के विवाद में दबंगों में झोपड़ी में घुसकर कर ऑटो चालक का सिर फोड़ दिया। वहीं, काकोरी के एक शादी समारोह में आए वैन चालक का दबंगों ने सिर फोड़ दिया। हालांकि, पीड़ितों की तहरीर पर पारा और काकोरी पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है।
पारा थानाक्षेत्र के जीरो प्वाइट फौजी ढाबा के पीछे ऑटो चालक नौशाद अली झोपड़ी में रहता है। लिखित शिकायत में पीड़ित ने बताया कि गत 20 फरवरी की रात करीब 12 बजे महेश यादव, अभिषेक कुछ साथियों लेकर उनके पास पहुंचा। गाड़ी को हॉर्न देने के लेकर मारपीट करने लगे। आरोप है कि मारपीट में पीड़ित का सिर फोड़ दिया गया।
प्रभारी निरीक्षक बृजेश वर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। वहीं, काकोरी के बदबदाखेड़ा निवासी लवकुश बुधवार रात रेवती गांव में दोस्त विपिन के घर पर एक शादी समारोह में गए थे। आरोप है कि इसी बीच राजकुमार और गेंदा उससे वैन की चाभी मांगने लगे। पीड़ित ने उन्हें चाभी देने से इंकार कर दिया। तब दबंगों ने उसका सिर फोड़ दिया। प्रभारी निरीक्षक नबाव अहमद ने बताया कि मामले की गहनता से जांच कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढे़ं: लखनऊ: लूट का नया तरीका, लिफ्ट मांगी और लघुशंका के बहाने कार लेकर फरार हो गए उच्चके, केस दर्ज
