लखनऊ: लूट का नया तरीका, लिफ्ट मांगी और लघुशंका के बहाने कार लेकर फरार हो गए उच्चके, केस दर्ज
लखनऊ। सुशांत गोल्फ सिटी थानाक्षेत्र अंतर्गत पाल मार्केट के समीप कार में लिफ्ट लेकर सवार तीन शातिर चालक को झांसा देकर गाड़ी लेकर भाग निकले। प्रभारी निरीक्षक अंजनी मिश्र के मुताबिक, बजरंगनगर कृष्णानगर निवासी विवेक सिंह ने तीन वाहन चोरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।
लिखित शिकायत में पीड़ित ने बताया कि बुधवार रात करीब 11 बजे वह मोहनलालगंज से अयोध्या मार्ग पर जा रहे थे। पाल मार्केट के पास तीन शातिरों ने उसने लिफ्ट मांगी। इस पर पीड़ित ने तीनों को गाड़ी में बैठा लिया। करीब एक किलोमीटर चलने के बाद वाहन चोरों ने लघुंशका करने के लिए गाड़ी रुकवा दी।
जिसके बाद पीड़ित भी गाड़ी से उतरकर लघुशंका करने लगा। इसी बीच शातिर गाड़ी लेकर वहां से भाग निकले। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि चोरों की तलाश में घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं।
यह भी पढे़ं: लखनऊ: अपशब्दों का विरोध किया तो दबंगों ने युवक पर कर दिया धारदार हथियार से हमला, हालत गंभीर
