लखनऊ: अपशब्दों का विरोध किया तो दबंगों ने युवक पर कर दिया धारदार हथियार से हमला, हालत गंभीर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। चिनहट थानाक्षेत्र अंतर्गत अयोध्या मार्ग पर झुंड बनाकर खड़े दबंग एक युवक से गाली-गलौज करने लगे। पीड़ित के विरोध करने पर दबंगों ने उस पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हालांकि, पुलिस ने दबंगों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है।

प्रभारी निरीक्षक अश्वनी चतुर्वेदी के मुताबिक, बीबीडी निवासी जितेन्द्र पाठक ने प्रमोद त्रिपाठी समेत पांच अज्ञात लड़कों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। लिखित शिकायत में पीड़ित ने बताया कि बुधवार रात करीब 10 बजे अयोध्या मार्ग स्थित एक निजी अस्पताल से घर की तरफ लौट रहा था। 

आरोप है कि चिनहट तिराहे के समीप आरोपी गुटबाजी कर रहे थे। उसके अकेला पाकर आरोपी गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर दबंगों ने उसके सिर पर लोहे की सरिया धारदार हथियार से हमला कर दिया। 

पीड़ित ने बताया कि इस मारपीट में उसका सिर फूट गया और वह बेसुध होकर सड़क पर गिर पड़ा। हालांकि, पीड़ित के दोस्तों ने उसे लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि दोनों पक्षों से लम्बे समय से विवाद चल रहा है। जांच कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढे़ं: लखनऊ: kgmu की मर्च्युरी पर इन साहब का चलता है सिक्का, मन मुताबिक पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट चाहिए तो इनसे मिलिए...

संबंधित समाचार