बहराइच: किसान आंदोलन का अखिलेश यादव ने किया समर्थन, कहा- हम पूरी तरीके से 'अन्नदाता' के साथ, देखें VIDEO

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच, अमृत विचार। सपा मुखिया पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव शनिवार को दोपहर में निजी हेलीकॉप्टर से पुलिस लाइन पहुंचे। इसके बाद वह पूर्व कैबिनेट मंत्री यासर शाह के यहां पहुंच गए। अखिलेश यादव ने दिल्ली में चल रहे किसानों के आंदोलन को समर्थन करते हुए कहा कि उनकी पार्टी और पीडीए किसानों के साथ है। 

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव शनिवार को एक बजे के आसपास पुलिस लाइन स्थित हेलीपैड स्थल हेलीकाप्टर से पहुंचे। इसके बाद वह शहर के मोहल्ला काजीपुरा निवासी पूर्व कैबिनेट मंत्री यासर शाह के आवास के लिए रवाना हुए। आवास रवाना होने से पूर्व पत्रकार वार्ता में पूर्व सीएम ने कहा कि दिल्ली में किसान अपने हक के लिए धरना दे रहे हैं। हम किसानों के साथ हैं।

उन्होंने कहा कि सरकार किसान की मांगों पर अमल करे, इसके लिए पीडीए गठबंधन पूरा सहयोग कर रहा है। अखिलेश यादव ने कहा कि सपा किसानो की पार्टी है। हक और सम्मान के लिए सपा उनके साथ रहेगी। इसके बाद वह पूर्व कैबिनेट मंत्री के आवास चले गए। इस दौरान पूर्व विधायक मुकेश श्रीवास्तव, रामतेज यादव, विधायक आनंद यादव, जिलाध्यक्ष रामहर्ष यादव, महिला जिलाध्यक्ष मुन्नी देवी, गोंडा से सूरज सिंह समेत अन्य मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: लखनऊ: युवाओं के हित में सीएम योगी ने लिया बड़ा फैसला, यूपी सिपाही भर्ती परीक्षा की रद्द, जानिए अब कब होगी?

संबंधित समाचार