Exclusive: यूरोप में कुत्ते-बिल्ली खेलेंगे शहर के खिलौने से...फ्रांस और जर्मनी से तीन साल बाद इतने करोड़ का मिला ऑर्डर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

यूरोप में कुत्ते-बिल्ली खेलेंगे शहर के खिलौने से

कानपुर, (राजीव त्रिवेदी)। शहर के कारोबारियों को जानवरों के खेलने वाले खिलौने का बड़ा ऑर्डर मिला है। यह ऑर्डर फ्रांस और जर्मनी के कारोबारियों की ओर से आया है। कारोबारियों की माने तो इस ऑर्डर के बाद निर्यात का नया बाजार खड़ा हो रहा है। 30 करोड़ का यह ऑर्डर कारोबारियों ने चीन की मार्केट से छीना है।

शहर से चमड़े के उत्पादों में सेडलरी, बैग, लेडीज पर्स, बेल्ट, लैपटॉप कवर आदि का निर्यात होता है। यह निर्यात लगभग 6500 करोड़ रुपये का है। इसमें 1450 करोड़ रुपये का निर्यात सिर्फ सेडलरी आइटम का है। शहर के चमड़ा कारोबारियों ने तीन साल पहले ‘जानवरों के खिलौने’ जैसे उत्पाद बनाना शुरू किया था।

शुरुआती दौर में तो बाजार में समस्या आई लेकिन अब यह उत्पाद विदेशी जमीन पर  पैर पसार रहा है। इस माह जर्मनी में हुए विश्वस्तरीय चमड़े के मेले में शहर के कारोबारियों के सैंपल लिए गए थे। सैंपल के बाद फ्रांस और जर्मनी से इस उत्पाद के तीस करोड़ रुपये के ऑर्डर शहर के कारोबारियों को मिले हैं। 

निर्यातक डॉ. जफर नफीस ने बताया कि इस तरह के उत्पाद ज्यादातर छोटे कारोबारी या निर्यातक बनाते हैं। ऐसे में उद्योग के स्वरूप को देखते हुए यह ऑर्डर काफी छोटा लगता है, लेकिन इस ऑर्डर से कम से कम दो सौ कारोबारी सीघे जुड़े हुए हैं।

ये भी पढ़ें- Kanpur: पुलिस-प्रशासन मुर्दाबाद...अधिवक्ताओं ने गोविंद नगर थाने का किया घेराव, नारेबाजी कर ये मांग की, देखें- VIDEO

संबंधित समाचार