अमरोहा: संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटका मिला युवक का शव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमरोहा/ हसनपुर/अमृत विचार। खेत पर सिंचाई करने गया युवक का शव मंगलवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटका मिला। युवक की मौत से परिजनों कोहराम मचा गया। सूचना मिलते मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया। यह मामला थाना सैदनगली क्षेत्र के गांव हुसैनपुर का है। सैदनगली थाना के …

अमरोहा/ हसनपुर/अमृत विचार। खेत पर सिंचाई करने गया युवक का शव मंगलवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटका मिला। युवक की मौत से परिजनों कोहराम मचा गया। सूचना मिलते मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया। यह मामला थाना सैदनगली क्षेत्र के गांव हुसैनपुर का है।

सैदनगली थाना के गांव हुसैनपुर निवासी 24 वर्षीय आकाश पुत्र चंद्रवीर सिंह सैदनगली में किराये के मकान में अपने माता-पिता के साथ रहता था। वह फसल की सिंचाई करने के लिए खेत पर गया था। दोपहर को उसके पिता खेत पर पहुंचे तो आकाश का शव आम के पेड़ पर फांसी के फंदे पर लटका देख उनकी चीख निकल गई। सूचना पर अन्य परिजन व ग्रामीण एकत्र हो गए। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने इसकी जानकारी सीओ सतीश चंद्र पांडे को दी।

सीओ ने घटनास्थल का दौरा कर घटनास्थल की बारीकी से तथ्यों की जांच पड़ताल की। आकाश की मौत से परिवार के लोगों में कोहराम मचा है। सीओ सतीश चंद्र पांडे ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जो भी तथ्य सामने आएंगे उसी के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

 

संबंधित समाचार