एम्स रायबरेली के वर्चुअल लोकार्पण पर बोले सीएम योगी-दस सालों में देश में दिखा क्रांतिकारी परिवर्तन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री की जमकर की तारीफ- बोले, डबल इंजन की सरकार में लोगों की सुरक्षा की गारंटी और आस्था का सम्मान

रायबरेली, अमृत विचार। एम्स रायबरेली के लोकार्पण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहाकि एम्स की दशकों पूर्व जो मांग हुई थी। अब उसका विधिवत कार्यक्रम आज सामने आया है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में पिछले दस वर्ष से प्रदेश में प्रत्येक क्षेत्र में क्रांतिकारी परिवर्तन देखने को मिल रहा है। एक नया भारत बन रहा है, जिस भारत में हर नागरिक को सुरक्षा की गारंटी भी है।

जहां पर विकास की बड़ी-बड़ी परियोजनाओं को धरातल पर उतारने की क्षमता भी है। अब हर युवा के हाथ को आजीविका के साथ जोड़ने और आम नागरिक की आस्था को सम्मान देने का सरकार के पास जज्बा है। यह नया भारत जहां स्वच्छ भारत मिशन के तहत तमाम प्रकार की बीमारियों से बचाव सुझाता है तो वही यह नया भारत बेहतरीन स्वास्थ्य सुविधा के नाम से हर जनपद पर स्वस्थ्य सेवाओं को बेहतर करने का काम कर रहा है। सौभाग्य है कि एम्स रायबरेली के साथ यूपी देश का उन राज्यों में अग्रणी होने जा रहा है, जिनमें दो-दो एम्स है।

अब रायबरेली एम्स पूर्ण रूप से प्रदेश की जनता को बेहतरीन स्वास्थ्य सुविधाए उपलब्ध करवाएगा।मुख्यमंत्री ने इशारों में कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि देश में 70 सालो में जितना काम हुआ उतना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 10 वर्षो में हमारी सरकार ने किया है। 2017 से जब डबल इंजन की सरकार आई तो उस समय स्वास्थ्य एक चुनौती थी। प्रदेश में तरह तरह की बीमारियां देखी जाती थी। मेडिकल के क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाए बहुत खराब थी।

1947 से 2017 तक प्रदेश में थे 12 मेडिकल कालेज

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूर्ववर्ती सरकारों पर सधी जुबान से प्रहार करते हुए कहा कि यूपी के 75 जनपदों में केवल 12 सरकारी मेडिकल कालेज बने थे। आज प्रदेश में 45 जनपदों में पहले से ही मेडिकल कालेज है। शासन और निजी क्षेत्र में दोनों को मिलाकर 65 मेडिकल संचालित है। 14 मेडिकल कालेज निर्माणधीन है।

वन डिस्ट्रिक्ट वन मेडिकल कालेज का सपना हो सकता है साकार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नें सभा को सम्बोधित करते गए कहा कि देश और प्रदेश की सरकार लगातार स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर काम कर रही है। जिस तेजी से प्रदेश में मेडिकल कालेज बनाने का काम हो रहा है, उससे वन डिस्ट्रिक्ट वन मेडिकल कालेज का सपना भी साकार हो सकता है।

ये भी पढ़ें -लोग चाहते हैं कि मोदी फिर से PM बनें, 400 सीट जीतने के लिए मिलकर काम करेंगे: अजित पवार

संबंधित समाचार