इनेलो की हरियाणा इकाई के अध्यक्ष नफे सिंह राठी की गोली मारकर हत्या, कार पर बरसाईं ताबड़तोड़ गोलियां

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

चंडीगढ़: हरियाणा के झज्जर जिले में इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) की हरियाणा इकाई के अध्यक्ष नफे सिंह राठी की अज्ञात हमलावरों ने रविवार को गोली मारकर हत्या कर दी। यह जानकारी पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने दी।

पूर्व विधायक राठी एक स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल (एसयूवी) में जा रहे थे, इसी दौरान झज्जर के बहादुरगढ़ शहर में कार सवार हमलावरों ने उन पर हमला किया। इनेलो नेता अभय चौटाला ने बताया कि राठी की झज्जर जिले में गोली मारकर हत्या कर दी गई।

उन्होंने सरकार पर राठी की जान को खतरा होने के बावजूद सुरक्षा मुहैया कराने में विफल रहने का आरोप लगाया और राज्य के मुख्यमंत्री और गृह मंत्री के इस्तीफे की मांग की। पुलिस ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। 

यहभी पढ़ें- क्या है 'भारत टेक्स'? पीएम मोदी कल करेंगे उद्घाटन, 50 से अधिक घोषणाओं की उम्मीद

संबंधित समाचार