Kanpur Crime: फार्म हाउस पर हमलावरों ने मारी गोली...तीन युवक घायल, जांच में जुटी पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर के बिठूर फार्म हाउस पर हमलावरों ने की गोलीबारी

कानपुर, अमृत विचार। कानपुर पुलिस जहाँ एक ओर अपराध कों नियंत्रण करने के लिए ऑपरेशन त्रिनेत्र चला रही है लेकिन उसके बावजूद भी अपराधियों के मन से पुलिस का खौफ खत्म हो गया है। बीती रात अपराधियों ने बिठूर थाना क्षेत्र के टिक्कनपुरवा गांव के निकट स्थित एक फार्म हाउस में गॉर्ड की नौकरी कर रहें धर्मेंद्र कुमार निवासी चौधरीपुर चौबेपुर को बदमाशों ने गोली मार दी।

जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया व बदमाशों ने गॉर्ड के अन्य साथियों के साथ भी मारपीट कर उन्हें घायल कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही बिठूर थाने की पुलिस फोर्स ने घटना स्थल पर पहुँच कर जाँच पड़ताल में जुट गई। जानकारी मिलने के बाद कल्याणपुर एसीपी अभिषेक पाण्डेय ने मौके पर पहुँच कर फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य एकत्रित किए। एसीपी ने अपराधियों कों जल्द से जल्द गिरफ्तार करने के लिए टीमे गठित की।

ये भी पढ़ें- UP: तेरहवीं संस्कार में पहुंचकर Deputy CM Brajesh Pathak ने बुआ को दी श्रद्धांजलि, CHC का भी किया निरीक्षण

संबंधित समाचार