यूपी राज्यसभा चुनाव से पहले राजा भैया ने खोले पत्ते, बताया किस पार्टी को करेंगे मतदान
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की 10 राज्यसभा सीटों पर मंगलवार को वोटिंग होगी। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के आठ और समाजवादी पार्टी (सपा) के तीन उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। इस बीच, जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के मुखिया और प्रतापगढ़ के कुंडा से विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया ने अपने पत्ते खोल दिए हैं।
राजा भैया ने साफ कर दिया है कि वे और उनके विधायक किस दल के पक्ष में मतदान करेंगे। राजा भैया ने सोमवार को लखनऊ में कहा कि जनसत्ता दल का वोट भारतीय जनता पार्टी के साथ है। मुझे मॉक वोटिंग प्रशिक्षण की कोई आवश्यकता तो नहीं। 32 साल हो गए हैं विधायक रहते हुए पर भोजन अवश्य करेंगे।
इससे पहले प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने राज्यसभा चुनाव को लेकर कहा, "भाजपा के आठों प्रत्याशी राज्यसभा चुनाव जीत रहे हैं और अच्छे अंतर से जीत रहे हैं। राज्यसभा चुनाव को लेकर भाजपा गठबंधन आश्वस्त है।"
यह भी पढ़ें:-अयोध्या: बारात से लौट रहे प्रॉपर्टी डीलर को गोलियों से भूना, कैंट थाना क्षेत्र में हुई सनसनीखेज वारदात
