Health Tips: क्या आप भी कर रहे हैं गलत समय पर नाश्ता? स्वस्थ रहना है तो जान लीजिए सही समय

Amrit Vichar Network
Published By Vishal Singh
On

Health Tips: खाने के मामले में आपने ये कहावत तो सुनी ही होगी कि हमें अपना नाश्ता राजा की तरह, दोपहर का भोजन अमीर आदमी की तरह और रात का खाना एक भिखारी की तरह करना चाहिए। दरअसल ये कहावत यूं ही नहीं कही जाती है, इसके पीछे भी छिपा हुआ है साइंसटिफिक रीज़न। जो कि नाश्ता जिससे हम अपने सुबह की शुरुआत करते हैं वो पौष्टिक होगा तो हम पूरे दिन उर्जा से भरे रहेंगे। 

ब्रेकफास्ट के ज़रिए ही हम अपने रात से सुबह तक के बीच जो अंतराल होता है वो एक फास्ट की तरह हो जाता है और उसे पौष्टिक नाश्ते के ज़रिये ही तोड़ा जाता है। कुल मिलकर कहें तो सुबह का नाश्ता न सिर्फ हमारी बॉडी के लिए ही नहीं बल्कि मेंटल हेल्थ के लिए भी ज़रूरी है। लेकिन हम अक्सर सही समय पर नाश्ता नहीं करते हैं ऐसे में इसके लाभ की जगह कई हानियां भी हो सकतीं हैं। यानी कुल मिलकार कहा जाये तो सुबह का नाश्ता हेल्दी शरीर के लिए बेहद ज़रूरी होता है। तो आइए जानते हैं कि नाश्ते का सही समय है क्या है और इसके फायदे... 

जानें क्या है नाश्ते का सही समय? 
अगर आप सुबह 7 से 9 बजे के बीच अपना ब्रेक फास्ट ख़त्म कर देते हैं तो अच्छा है। सुबह उठने के एक घंटे के भीतर आपको अपना ब्रेकफास्ट कर लेना चाहिए। ब्रेकफास्ट करने से ग्लूकोज़ के स्तर भी बेहतर बनता है, जिससे दिमाग बेहतर फंक्शन करता है।

नाश्ते के फायदे 
मोर्निंग ब्रेकफास्ट से शरीर को एनर्जी मिलती है, जिससे आप पूरे दिन थकते नहीं है और हर अपने काम को बेहतर तरीके से कर पाते हैं। मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने में भी ब्रेकफास्ट का अहम रोल है। अगर आपके अन्दर बॉडी फैट अधिक है तो मोटापे से ग्रसित लोग आसानी से अपना वजन कम कर पाते हैं। इतना ही नहीं सही समय पर नाश्ता करने से ब्लड शुगर लेवल भी मेन्टेन होता है। इसलिए ब्रेकफास्ट में  प्रोटीन, फैट और फाइबर को शामिल करिए नाश्ते में वश्यक न्यूट्रिएंट लेने के लिए सुबह का समय बेस्ट माना जाता है। इसलिए ब्रेकफास्ट छोड़ना सही नहीं है । 

नाश्ते में क्या खाना होगा फायदेमंद 
सुबह के नाश्ते में आप ओटमील, ओट्स, पोहा, इडली फलों व सब्जियों का स्मूथी, अंडा, आदि चीजें शामिल कर सकते हैं। साथ ही फल, सब्जियां और अनाज का सेवन करने से शरीर को फाइबर मिलती है जो डाइजेशन के लिए बेहतर होता है। 

(नोट- ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

ये भी पढ़ें- Health Tips: जानें क्यों कहते हैं खजूर को सुपरफूड? इसे खाने के हैं 5 बेहतरीन फायदे

संबंधित समाचार