देवकी अस्पताल : इलाज में लापरवाही के कारण हुई थी किशोरी की मौत, सीएमओ ने की कार्रवाई

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। राजधानी स्थित देवकी अस्पताल के संचालन पर स्वास्थ्य विभाग की तरफ से रोक लगा दी गई। सीएमओ ने पत्र जारी कर अस्पताल में इलाज संबंधित सभी प्रकार की गतिविधि रोकने को कहा है। ऐसा न करने पर विधिक कार्रवाई करने की बात कही है।

दरअसल, साल 2023  में इलाज के दौरान अदिति (17) की मौत हो गई थी। जिस पर परिजनों ने अस्पताल प्रशासन और डॉक्टरों पर इलाज में घोर लापरवाही का आरोप लगाते हुये पुलिस से शिकायत की थी। इसके अलावा पीड़ित पिता ने सीएमओ से भी शिकायत की थी। शिकायत मिलने पर स्वास्थ्य विभाग की तरफ से तीन सदस्यीय टीम का गठन किया गया था। तीन सदस्यीय जांच टीम ने इलाज में लापरवाही का मामला सही पाया। जिसके बाद सीएमओ डॉ. मनोज अग्रवाल ने अस्पताल के संचालन पर रोक लगा दी है। साथ ही अस्पताल का पंजीकरण भी निलंबित कर दिया है। बताया जा रहा है कि देवकी अस्पताल संचालक की तरफ से इस मामले में स्पष्टीकरण भी दिया गया था। उसमें भी खामियां मिली हैं।

सीएमओ के इस आदेश के बाद भी यदि अस्पताल का संचालन होता है, वहां पर किसी भी मरीज का इलाज किया जाता है, तो अस्पताल प्रशासन के खिलाफ विधिक कार्रवाई हो सकती है।

यह भी पढ़ें : लखनऊ : अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का इस्तेमाल कर बीमारी से बचाव की तैयारी, AI से हार्ट फेलियर और संक्रमण से होगा बचाव

संबंधित समाचार