पटाखा फैक्ट्री विस्फोट मामला: अंतिम संस्कार से पहले 5 लाख रुपए मुआवजे की मांग पर अड़े रहे ग्रामीण, बमुश्किल माने
अधिकारियों के आश्वासन पर हो पाया दाह संस्कार
प्रयागराज, कौशांबी। कोखराज थाना क्षेत्र में भरवारी कस्बे के वार्ड नंबर 23 में रविवार सुबह 11:30 बजे एक पटाखा फैक्ट्री में जोरदार विस्फोट के बाद फैक्ट्री में भीषण आग लग गयी। जिसमें फैक्ट्री मालिक शराफत समेत कुल आठ लोगों की मौके पर मौत हो गयी थी। जबकि एक दर्जन से ज्यादा मजूदर झुलस गये थे।
घटना के बाद सभी घायलों को इलाज के लिए स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वही मृतको के परिजनों और ग्रामीणों ने मुआवजे को लेकर के शवो का अंतिम संस्कार करने से रोक दिया। मौके पर रहे अधिकारियो के समझाने और अल्आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने मृतकों का अंतिम संस्कार किया।
पुलिस के मुताबिक कौशांबी के कोखराज थाना क्षेत्र में भरवारी कस्बे के वार्ड नंबर 23 में खलीलाबाद के रहने वाले शराफत अली के घर के पास शराफत की न्यू रंगोली फायरवर्क्स पटाखा फैक्ट्री में सुबह करीब 11:30 बजे जोरदार धमाका हुआ था। उस वक्त 18-20 मजदूर अंदर पटाखा बनाने में व्यस्त थे। इसी बीच फैक्ट्री में अचानक जोरदार विस्फोट हुआ। धमाके से कई लोगों के चीथड़े उड़ गए। आसपास के खेतों में उनके शरीर के अंग बिखरे मिले। चार घंटे तक रुक-रुक धमाका होता रहा। धमाके की वजह से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई।
आग लगने की सूचना आसपास के लोगों ने तत्काल पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी। सूचना मिलते ही एडीजी प्रयागराज जोन भानु भास्कर और एसपी कौशाम्बी मौके पर पहुंच कर अग्निकांड में झूलसे लोगो को इलाज के।अस्पताल भिजवा दिया था और मृतकों के शवो को पोस्टमार्टम हाऊस भेज दिया था। फैक्ट्री के मालिक शराफत अली और उसके एक बेटे सहित कुल आठ लोगों की मौत हो गई थी। वहीं बबलू पटेल, दीना पटेल, अशोक पटेल समेत एक दर्जन से अधिक लोग झुलसे थे।
सोमवार को मृतकों के अंतिम संस्कार के लिए पुलिस ने जब परिजनों को शव सौंपा हो ग्रामीण और घरवालो ने अंतिम संस्कार करने से पहले मुआवजा बढ़ाने की मांग करने लगे। मांग पर अड़े ग्रामीणों ने कहा पहले पांच लाख मुआवजा बढ़ाये उसके बाद ही अंतिम संस्कार होगा। काफी देर तक समझाइश और आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने शवों का अंतिम संस्कार किया।
मृतकों मे शाहिद अली उर्फ शनि (35) पुत्र शराफत अली निवासी खल्लाबाद, जयचंद्र (16) पुत्र पूनीलाल निवासी अंबहा, शिवनारायण पटेल (28) पुत्र, भोलानाथ निवासी अंबहा, शिवाकांत पटेल (25) पुत्र रामभवन निवासी अंबहा, अशोक कुमार (55) पुत्र गया प्रसाद निवासी अंबहा, जयचंद उर्फ दीना पटेल(17) पुत्र पुनीलाल निवासी बैरिहा, हरिलाल(45) पुत्र देवतादीन निवासी चमंधा, कोखराज, एक अज्ञात, इसके अलावा एक शव अत्यधिक क्षत विक्षत हो गया। जिसकी पहचान नहीं हो सकी है।
वहीं एक मजदूर सोनेलाल पुत्र छोटेलाल निवासी चमंधा अभी भी लापता है। इसके अलावा घायलो में कौसरअली पुत्र सराफत अली निवासी खल्लाबद थाना कोखराज जनपद कौशाम्बी उम्र करीब 30 वर्ष, राम भवन पुत्र पन्ना लाल निवासी अमहा थाना कोखराज उम्र करीब 45 वर्ष, मुन्ना लाल पुत्र कल्लूलाल निवासी चमंधा थाना कोखराज उम्र 40 वर्ष, राकेश कुमार पुत्र राम आसरे कुशवाहा निवासी सगुनी चमंधा भरवारी उम्र 45, मंगल दास पुत्र लक्ष्मण उसरे भरवारी उम्र 16, राजेंद्र कुमार पुत्र राजेश कुमार भरवारी उम्र 15 वर्ष, मुकेश पुत्र हरी लाल निवासी चमंधा उम्र 17 वर्ष, रामभवन पुत्र पंचमलाल निवासी अमहा उम्र 36 का इलाज चल रहा है।
फैक्ट्री में विस्फोट केबाद हादसे में मृतकों के परिजनों को पांच लाख मुआवजे का आश्वासन दिया गया है। इस आश्वासन में शासन को पत्र भेजकर संतुति ली जाएगी। फिलहाल सभी मृतकों का अंतिम संस्कार किया गया है। घटना की जांच के लिए एक टीम गठित की गयी है। जांच के बाद पता चलेगा कि विस्फोट का कारण क्या है।
बृजेश श्रीवास्तव, एसपी कौशांबी
यह भी पढ़ें: लखनऊ: अक्षय और टाइगर श्राफ के फैंस पर पुलिस ने बरसाईं दे दनादन लाठियां, देखें VIDEO
बारूद में विस्फोट होने के बाद फैक्टरी में आग लगी। सात लोगों की मौत हुई है। विस्तृत जांच के लिए एडिशनल एसपी की अध्यक्षता में कमेटी गठित की गई है। इसमें एडीएम और मुख्य अग्निशमन अधिकारी को भी शामिल किया गया है।
- भानु भाष्कर, एडीजी जोन प्रयागराज
