बाराबंकी: बाइक से गिरे मां-बेटे को ट्रैक्टर ट्राली ने रौंदा, मौत, कोहराम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाल बाल बचा मृतका का पति और दूसरा पुत्र

मसौली, बाराबंकी अमृत विचार। थाना क्षेत्र के शहाबपुर चौराहे पर हाइवे पर असुंतलित होकर गिरी बाईक से गिरे माँ बेटे की मौत को एक ट्रैक्टर ट्राली ने रौंदा दिया। जिस मां बेटे की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक से ही गिरे मृतका के पति व एक पुत्र बाल बाल बच गये । सूचना पर पहुंची मसौली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ट्रैक्टर ट्राली को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।

बताते चले कि सोमवार बहराइच जिले के थाना विशेषरगंज के ग्राम गुलरिया पण्डितपुरवा पोस्ट शिवपुर बैरागी निवासी अवधेश मिश्रा पुत्र बाबू लाल मिश्रा अपनी 27 वर्षीय पत्नी नीलम मिश्रा 6 वर्षीय पुत्र कार्तिक मिश्रा व 7 वर्षीय पुत्र कृष्णा मिश्रा के साथ  बाइक से लखनऊ जा रहे थे कि शहावपुर चौराहा के बाईक असुंतलित होकर नीचे पटरी पर चली गयी जिसे सड़क पर चढ़ाते समय बाईक सड़क पर गिर गयी। जिससे बाईक सवार रोड पर गिर पड़े।

इतनी ही देर में तेज रफ्तार से आ रही आलू से लदी टैक्टर ट्राली माँ बेटे को रौंद दिया जिसमे नीलम मिश्रा एव 6 वर्षीय कार्तिक की मौक़े पर ही मौत हो गयी। तथा अवधेश मिश्रा व 7 वर्षीय कृष्णा मिश्रा आंशिक रूप से घायल हो गये। पुलिस ने ट्रैक्टर ट्राली को कब्जे मे लेते हुए घायल पिता पुत्र को जिला अस्पताल मे भर्ती कराते हुए शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है ।

यह भी पढे़ं: लखनऊ: सिलेंडर ब्लास्ट से गिरा मकान, मलबे में फंसे चार लोगों का किया गया रेस्क्यू, देखें video

संबंधित समाचार