लखनऊ: सिलेंडर ब्लास्ट से गिरा मकान, मलबे में फंसे चार लोगों का किया गया रेस्क्यू, देखें video

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में बड़ा हादसा हुआ है एक मकान में घरेलू सिलेंडर फट जाने से चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घर के किचन में रखा सिलेंडर फट गया जिससे हुए धमाके से एक मकान की छत गिर गई। छत गिरने से पांच लोग मलबे के नीचे दब गए जिन्हें गंभीर चोटे आई हैं सभी घायलों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां पर उनका इलाज चल रहा है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया राजधानी के हुसैनगंज थानांतर्गत महावीरपुरी कालोनी में स्थित एक मकान में सिलेंडर ब्लास्ट फट गया। हो गया। सेलेंडर के फटने से हुए धमाके के चलते घर भरभरा कर गिर गया। मकान ढहने से मलबे में चार लोग दब गए। घायलों को पुलिस ने सिविल अस्पताल में भर्ती कराया है।

सोमवार शाम करीब साढ़े सात बजे केकेसी कॉलेज के पीछे महावीरपुरा कालोनी में दो मंजिला घर में सिलेंडर फटने ले मकान गिर गया। घर में मौजूद पांच लोग मलबे के नीचे दब गए। घटना की सूचना मिलते के बाद मौके पर पुलिस और फायर विभाग की टीम पहुंची। टीमों ने रेक्स्यू कर चारों लोगों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हुसैनगंज इंस्पेक्टर के मुताबिक, ब्लास्ट में घायल चार लोगों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल  गंभीर रूप से जल गए है।

वहीं मामले की जानकारी देते हुए सहायक पुलिस आयुक्त अरविंद कुमार वर्मा ने बताया कि आज शाम को सात 700 बजे हुसैनगंज थाना अंतर्गत ब्रह्मपुरी इलाके में सिलेंडर फटने से एक मकान गिर गया है जिसमें कुछ लोग दबे हुए इस सूचना पर स्थानीय पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची इस हादसे में जो भी लोग मकान के अंदर दबे हुवे थे उनको निकाला गया 5 लोग घायल थे जिन्हें इलाज के लिए सिविल अस्पताल में एडमिट कराया गया है।

यह भी पढे़ं: रायबरेली: क्लीनिक से घर लौट रहे चिकित्सक पर दबंगों ने किया जानलेवा हमला, हालत गंभीर

संबंधित समाचार