रायबरेली: क्लीनिक से घर लौट रहे चिकित्सक पर दबंगों ने किया जानलेवा हमला, हालत गंभीर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। देर शाम अपने क्लीनिक से घर लौट रहे डॉक्टर को लगभग आधा दर्जन दबंगों ने जानलेवा हमला कर दिया। डॉक्टर को गंभीर चोटे आई हैं। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मेडिकल कराकर प्राथमिक की दर्ज कर ली है। पीड़ित का आरोप है दबंग किस्म का सभासद के गुर्गों ने मेरे ऊपर जानलेवा हमला किया है।

शनिवार को होम्योपैथिक जिला अस्पताल में तैनात फार्मासिस्ट राकेश त्रिपाठी ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि मेरे छोटे पुत्र अपनी क्लीनिक से घर की ओर आ रहे थे। तभी सभासद के परिवार के लोग सहित कई अज्ञात लोगों ने हमारे पुत्र पर जानलेवा हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस को सूचना देने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मेडिकल कराकर प्राथमिकी की दर्ज करवा दी है। 

मामले को लेकर कोतवाल राजेश कुमार सिंह ने बताया दोनों पक्षों की तरफ से तहरीर मिली थी। मुकदमा दर्ज किया जा चुका है। विवेचना के आधार पर अग्रिम विधि कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढे़ं: बाराबंकी: 'शहर को अतिक्रमण मुक्त करें व्यापारी, प्रतिष्ठानों पर लगवाएं सीसीटीवी कैमरे'

संबंधित समाचार