बाराबंकी: 'शहर को अतिक्रमण मुक्त करें व्यापारी, प्रतिष्ठानों पर लगवाएं सीसीटीवी कैमरे'
बाराबंकी। जिला प्रशासन ने सोमवार को व्यापारियों से कहा कि मुख्य मार्गों एवं चौराहों को अतिक्रमण मुक्त करें। अपने-अपने प्रतिष्ठानों पर ज्यादा से ज्यादा कैमरे लगाएं जिसका फोकस सड़क पर भी करें। सोमवार को लोक सभागार-कलेक्ट्रेट बाराबंकी में जनपदीय व्यापारी सुरक्षा के दृष्टिगत सीडीओ अ. सुदन, अपर जिलाधिकारी अरूण कुमार सिंह व अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी चिरंजीव नाथ सिन्हा ने व्यापार मंडल के विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों के साथ बैठक की।
इस बैठक में व्यापारियों की समस्याओं पर चर्चा की गयी । व्यापारिक से मुख्य मार्गों एवं चौराहों को अतिक्रमण मुक्त रखने की अपील की गई। अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी ने सभी व्यापारी संगठनों से यह अनुरोध किया गया कि प्रतिष्ठानों पर अधिक से अधिक सीसीटीवी लगाएं तथा सड़कों पर भी सीसीटीवी का कैमरा फोकस करें। बड़े मार्केट में स्थानीय चौकीदारों को भी लगाया जाए। व्यापारिक गतिविधियों में इलेक्ट्रानिक लेन-देन में सावधानी बरतने, एवं दुकानों व घरों में कार्य करने वालों नौकरों के सत्यापन कराने के सम्बन्ध में भी प्रोत्साहित किया गया।
यह भी पढे़ं: बाराबंकी: मरीजों के इलाज का दावा करने वाला आरोग्य मंदिर खुद है बीमार!, कहीं जड़ा है ताला तो कहीं उगी हैं झाड़ियां
