बाराबंकी: मरीजों के इलाज का दावा करने वाला आरोग्य मंदिर खुद है बीमार!, कहीं जड़ा है ताला तो कहीं उगी हैं झाड़ियां

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सरकार के हेल्थ वेलनेस सेंटर का हाल बेहाल!

विकास पाठक बनीकोडर,बाराबंकी। सरकार ने हेल्थ वेलनेस सेंटर का नाम जरूर आरोग्य मंदिर कर दिया है। लेकिन हालत में कोई सुधार नहीं हुआ है। अधिकांश आरोग्य मंदिरों में ना आराधक है न आराध्य। ताला जरूर लटक रहा है। परिसर में झाड़ियां उगी हुई है। इन मंदिरों को कोई देखने भी नहीं जा रहा है। बनीकोडर ब्लॉक के आरोग्य मंदिरों की हालत देखकर तो यही लग रहा है कि न तो स्वास्थ्य विभाग को उनकी स्तुति है और ना ही प्रशासन को ही।

स्वस्थ व कुपोषण मुक्त जीवन के लिए स्वच्छता बरतने का संदेश देने आरोग्य मंदिर (हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर)खुद बीमार है। उसे इलाज की जरुरत है। केंद्र के बाहर झाड़ियां उगी है। केंद्र के बाहर फैली गंदगी से बदबू आ रही है। यह स्वस्थ व्यक्ति को बीमार करने के लिए काफी है। खास बात यह है कि यहां एनम की तैनाती तक नहीं है।

सीएचसी बनीकोडर के अंतर्गत आने वाले आरोग्य मंदिर भीखरपुर परिसर में झाड़ियां उगी हुई है, मौके पर कोई भी एएन एम नियुक्त नहीं है। सीएचओ अनामिका भले ही मौजूद मिली। लेकिन जो हालत यहां दिखी उससे सहज ही अंदाजा लगा कि कैसे मरीजों का इलाज होता होगा। वहीं आयुष्मान आरोग्य मंदिर किठैया में ताला बंद मिला, बाहर फैली गंदगी को देख कर लग रहा था कि कभी कभी साफ सफाई होती है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि जिस दिन टीकाकरण होता है उसी दिन एएनएम सेंटर आती हैं। सेंटर के अंदर लगा नल खराब मिला। जब इस संबंध में सीएचसी अधीक्षक डॉ.अमरेश वर्मा से बात की गई तो उन्होंने बताया कि दवा की कोई कमी नहीं हैं, 99 दवा होनी चाहिए जिसमें एएनएम सेंटर पर 75 से 78 दवायें उपलब्ध है। रही बात ऐनम के सेंटर न आने की तो वह टीकाकरण वाले दिन आती है बाकी दिनों में घर घर जाकर टीकाकरण करती हैं।

Untitled-38 copy

 यह भी पढ़ें: बहराइच: वैवाहिक समारोह के बाद करंट लगने से श्रमिक की मौत, दूसरा घायल

संबंधित समाचार