पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के बड़े प्रोड्यूसर-कंपोजर Bunty Bains पर फायरिंग, बाल-बाल बचे...मांगे एक करोड़

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। मशहूर पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के बड़े प्रोड्यूसर-म्यूजिक कंपोजर बंटी बैंस (Bunty Bains) पर फायरिंग की गई। जान बख्शने के बादले एक करोड़ रुपये भी मांगे गए हैं। साथ ही धमकी दी गई है कि अगर पैसे नहीं दिए तो अगली बार शमशान घाट तक पहुंचा देंगे। बता दें कि मोहाली के सेक्टर-79 में एक रेस्टोरेंट के बाहर बंटी बैंस पर अज्ञात हमलावरों ने फायरिंग की। बंटी बेंस पर यह हमला उस वक्त हुआ जब पंजाब के मोहाली में एक रेस्टोरेंट में वो बैठे हुए थे।  

बंटी ने हमले की लिखित शिकायत पुलिस को दे दी है। पुलिस ने केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। बंटी ने हमला कराने का शक मोस्ट वांटेड गैंगस्टर लकी पटियाल पर जताया है। लकी पटियाल कनाडा में रहता है। बताया जा रहा है कि वो लारेंस बिश्नोई का एंटी है और बंबिहा गैंग को लीड कर रहा है।

बंटी बेंस ने बताया कि फायरिंग की वारदात के बाद एक धमकी भरा फोन आया जिसमें एक करोड़ रुपए की मांग की गई। पैसे न देने पर जान से मारने की धमकी दी गई। वहीं बंटी बेंस ने सिद्धू मूसेवाला समेत कई सिंगरों को शोहरत की बुलंदियों तक पहुंचाया है।

ये भी पढ़ें : गुड न्यूज! मां बनने वाली हैं सिंगर सिद्धू मूसेवाला की मां, खुशी से झूम उठे फैंस

संबंधित समाचार