लखनऊ: कुकरैल बंदे के किनारे अतिक्रमण हटाने के दौरान निवासी हुए उग्र, जेसीबी और पीएसी टीम पर किया पथराव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में कुकरैल बंदे के किनारे बने अतिक्रमण को हटाने के दौरान वहां के  निवासी उग्र हो गए। इस दौरान अतिक्रमणकारियों ने जेसीबी और पीएसी टीम पथराव कर दिया। जिससे जेसीबी का शीशा टूटा गया और  पीएससी के जवानों को वापस लौटना पड़ा। सूचना मिलने पर सभी अधिकारी और पुलिस बल स्थल पर पहुंच गए है। 

बता दें गोमती नदी के किनारे  कुकरेल क्षेत्र में अवैध रूप से विकसित की गई कॉलोनी के खिलाफ एलडीए का बुलडोजर दो दिनों से बदस्तूर जारी है। दिसंबर माह में कार्रवाई करते हुए 200 मकान व दुकानों को जमीदोज  किया गया था। वहीं, अब एक बार फिर से एलडीए अपनी कार्रवाई को तेज कर दिया है।

यह भी पढे़ं: बहराइच: पहले कुत्तों के झुंड ने दौड़ाया, फिर एक कुत्ता बाइक सवारों से टकराया, एक की मौत, दूसरा गंभीर 

संबंधित समाचार