Kasganj News: ट्रैक्टर सवार की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मौत, दूसरा गंभीर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सिढ़पुरा/कासगंज, अमृत विचार। थाना सिढ़पुरा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम निवऊआ के पास खेतों से भूसा भरने जा रहे ट्रैक्टर सवार चिंतामणि 18 पुत्र मेघसिंह निवासी नगला चेतराम की हाईवोल्टेज लाइन की चपेट में आने से मौत हो गई। वहीं दूसरा भूरे 40 पुत्र प्रेमपाल निवासी नगला चेतराम भी करंट की चपेट में आने से गंभीर घायल हो गया। जिसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

घटना अपराह्न 3 बजे की है जब दोनों लोग ट्रैक्टर से खेतों के रास्ते जा रहे थे उसी दौरान झूला रूप में लटक रहे तारों की चपेट में आने से दोनों झुलस गए जिसमें एक को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सिढ़पुरा पर मृत घोषित कर दिया गया। वहीं दूसरा निजी चिकित्सक के यहां भर्ती है। प्रभारी निरीक्षक राधेश्याम ने बताया कि मृतक का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम हाउस कासगंज भेजा गया है। 

ये भी पढे़ं- Kasganj News: महाशिवरात्रि कांवड़ यात्रा को लेकर कलेक्ट्रेट सभागार में हुई बैठक, डीएम-एसपी ने की तैयारियों की समीक्षा

 

संबंधित समाचार