बहराइच: विश्व के 100 लोगों में शामिल हुईं साहित्यकार शमा परवीन, दिल्ली में मिला कबीर कोहिनूर सम्मान
बहराइच, अमृत विचार। सतगुरु कबीर आश्रम सेवा संस्थान के तत्वाधान में विश्व वंदनीय संत सम्राट सतगुरु कबीर साहब के 56वें महापरिनिर्वाण महोत्सव के अवसर पर डॉ अंबेडकर अंतरराष्ट्रीय केंद्र दिल्ली में सम्मानित किया। साहित्यकार और शिक्षक को सम्मान मिलने पर जिले के लोगों में खुशी है।
दिल्ली में भारत भूषण संत डॉ. नानक दास के कुशल नेतृत्व में कई संतों की उपस्थिति में बहराइच उत्तर प्रदेश की मशहूर लेखिका शमा परवीन को सम्मान मिला है। उन्हे बाल साहित्य के लिए कबीर कोहिनूर सम्मान 2024 से सम्मानित किया गया। जिसमें राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, असम के मुख्यमंत्री हिमन विश्व वर्मा व राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने लिखित सन्देश पत्र भेज कर शुभकामनायें प्रेषित की।

समारोह में मुख्य अतिथी विश्व शांति दूत आचार्य डॉ. लोकेश मुनि महाराज अहिंसा विश्व भारती, आचार्य विचार दास महाराज, महामंडलेश्वर महंत नवल किशोर रामायणी, पीठाधीश्वर महंत रमैयादास महाराज, महंत स्वामी जितेंद्रानंद सरस्वती, डॉ. परिन सोमानी यूनाइटेड किंगडम, डॉ. विषु हरि नेपाल, डॉ सौरव पांडे जिंबॉब्वे, राज्यऋषि संमता राम महाराज पुष्कर, प्रशांत कोतवाल राष्ट्रीय संगठन मंत्री मौजूद रहे। साहित्यकार को सम्मान मिलने पर जिले के अन्य शिक्षकों और साहित्यकार ने हर्ष जताया है। साहित्यकार ने बताया कि शिक्षा, साहित्य और समाज क्षेत्र में बेहतर कार्य करने पर उन्हें सम्मान मिला है।
यह भी पढ़ें:-बहराइच: पौधारोपण कर छात्र और शिक्षकों ने लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प
