प्रयागराज: दबंगों ने लोकसेवा आयोग के समीक्षा अधिकारी की पूरे परिवार के साथ की जमकर पिटाई, चार पर केस दर्ज!

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पांच साल के मासूम को भी नहीं बख्शा, जमीन पर पटका, धूमनगंज थाने में दर्ज हुआ मुकदमा

प्रयागराज, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के समीक्षा अधिकारी शेखर सिंह समेत पूरे कुनबे को पीटने का मामला गुरूवार को संज्ञाम में आया है।  इस विवाद का कारण पार्किंग को लेकर बताया जा रहा है। मामले में समीक्षा अधिकारी ने धूमनगंज थाने में पांच नामजद व अन्य अज्ञात के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच कर रही है। 

धूमनगंज के चौफटका, अंबेडकर नगर बिहार कॉलोनी में रहने वाले शेखर सिंह समीक्षा अधिकारी है। उन्होंने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया है कि बुधवार की रात करीब 11:00 बजे अपार्टमेंट के रहने वाले के. के. पांडे, सुनील पांडे, करण पांडे चुनमुन पांडे, और अन्य लोग लोहे की राड, लाठी लेकर उनके घर में घुस गये और उन पर जानलेवा हमला कर दिया। 

हमले में शेखर सिंह का सिर फट गया। शेखर सिंह ने बताया कि उनकी पत्नी और 5 साल के बेटे को भी पीटा गया है। पांच साल के बेटे को जमीन पर पटक दिया गया। शेखर सिंह ने मामले में धूमनगंज में तहरीर दिया है। 

मामले में पुलिस ने के. के. पांडे, सुनील पांडे, करण पांडे, चुनमुन पांडे, व अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश कर रही है। इंस्पेक्टर धूमनगंज का कहना है कि अपार्टमेंट के रहने वालों के बीच पार्किंग को लेकर विवाद हुआ है। जिसमे समीक्षा अधिकारी से मारपीट की गई है। मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

यह भी पढे़ं: सुलतानपुर: हलियापुर में अयोध्या के युवक का स्कार्पियों में मिला शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

संबंधित समाचार