उत्तर प्रदेश के एक चौथाई हिस्से की बिजली गुल, लाखों लोग परेशान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। बिजली कर्मियों के कार्यबहिष्कार ने प्रदेश की करीब एक चौथाई हिस्से की बिजली आपूर्ति को ध्वस्त कर दिया है। ठप आपूर्ति से प्रदेश के एक कोने से लेकर दूसरे कोने तक हाहाकार मच गया। गोरखपुर से लेकर मेरठ और गाजियाबाद से लेकर वाराणसी तक बिजली व्यवस्था पटरी से उतर गई है। प्रदेश …

लखनऊ, अमृत विचार। बिजली कर्मियों के कार्यबहिष्कार ने प्रदेश की करीब एक चौथाई हिस्से की बिजली आपूर्ति को ध्वस्त कर दिया है। ठप आपूर्ति से प्रदेश के एक कोने से लेकर दूसरे कोने तक हाहाकार मच गया। गोरखपुर से लेकर मेरठ और गाजियाबाद से लेकर वाराणसी तक बिजली व्यवस्था पटरी से उतर गई है।

प्रदेश के कई जिलों के अधिकतम इलाकों की बिजली व्यवस्था सोमवार से ही ठप पड़ी है। ऐसे में बिजली बंद होने से लोग का जनजीवन पटरी से उतर गया है। शहरी क्षेत्रों में तो लोगों को बिजली के साथ-साथ पानी के लिए भी तरसना पड़ गया है। लोगों को इंतजार है कि कार्यबहिष्कार खत्म हो और आपूर्ति बहाल हो सके। प्रदेश के लखनऊ, बाराबंकी, गोंडा, बस्ती, गोरखपुर, सिद्धार्थनगर, डमरियागंज, बहराइच, गाजीपुर, मऊ, बलिया, देवरिया, वाराणसी, चंदौली, सोनभद्र, अमेठी, आजमगढ़, अकबरपुर, फैजाबाद, प्रयागराज, मेरठ, हरदोई, सीतापुर, रायबरेली सहित कई और जिलों की बिजली सप्लाई बंद है।

11 केवी लाइन, 33 केवी लाइन, एलटी लाइन फाल्ट, ट्रांसफॉर्मर, जंफर जलने सहित कई अन्य और कारणों से बिजली सप्लाई ठप हो गई है। बता दें कि लेसा के राजभवन डिवीजन के अंतर्गत कूपर रोड उपकेंद्र में सुबह करीब 11 बजे बिजली सप्लाई ठप हो गई। इससे वि्रमादित्य मार्ग, माल एवेन्यू, गुलस्तिां कॉलोनी, महिला विधायक आवास, पीडब्ल्यूडी कॉलोनी सहित कई वीआईपी इलाकों की बिजली सप्लाई ठप हो गई।

वहीं शहर के ऐशबाग, चौक, अमीनाबाद, महानगर, आलमबाग, सेस सहित कई और जगहों की बिजली गुल रही। इससे पहले सोमवार को डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या, ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा, स्वामी प्रसाद मौर्या, मोहसिन रजा, मुकुट बिहारी वर्मा, अनिल राजभर सहित तीन दर्जन से अधिक मंत्रियों के सरकारी आवास की बिजली गुल हो गई। इसके अलावा 150 से अधिक विधायक, विधान परिषद सदस्य, पूर्व मंत्री, न्यायाधीश व राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों को भी बगैर बिजली के रहना पड़ा। साथ ही मुख्यमंत्री कंट्रोल रूम, समाजवादी पार्टी कार्यालय, कांग्रेस मुख्यालय, वीआईपी गेस्ट हाउस में बिजली सप्लाई न होने से काफी दिक्कत हो गई थी।

संबंधित समाचार