मोदी सरकार ने समाज के सभी वर्गों का ख्याल रखा: जितेंद्र सिंह

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

केंद्रीय मंत्री ने कार्यकर्ताओं को दिया बूथ मैनेजमेंट और जीत का मंत्र

सुलतानपुर, अमृत विचार। लोकसभा चुनाव का बिगुल फूंकने शुक्रवार को भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री जि‍तेंद्र सिंह व यूपी के कैबिनेट मंत्री पयागीपुर स्थित भाजपा जिला कार्यालय पहुंचे।उन्हें सुलतानपुर लोकसभा क्षेत्र का क्लस्टर मंत्री का दायित्व सौंपा गया है। दो दिवसीय प्रवास पर आए केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने बैठक में लोकसभा  की तैयारी को परखते हुए कार्यकर्ताओं को बूथ मैनेजमेंट और जीत के मंत्र दिए।

भाजपा जिलाध्यक्ष डॉआरएवर्मा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में उन्होंने कहा सरकार के एजेंडे में गरीब व गरीब कल्याण प्राथमिकता में रहा है। यह लोकसभा चुनाव भारत के भविष्य का चुनाव है। यह भारत की तस्वीर और तकदीर बदलने वाला है‌।इस चुनाव के बाद एक भारत भारत श्रेष्ठ भारत का निर्माण होगा। सरकार की योजनाओं का लाभ बिना भेदभाव हर वर्ग को मिला है।मोदी सरकार समाज के सभी वर्गों का ख्याल रख रही है।

उन्होंने कहा सरकार की तमाम योजनाओं ने आम आदमी के जीवन स्तर को ऊंचा उठाया है। उन्होंने कहा अबकी बार जनता ने 400 पार का नारा दिया है‌। भाजपा 18 करोड़ कार्यकर्ताओ का विश्व का सबसे बड़ा संगठन है ।उन्होंने कहा अगले 90 दिन कार्यकर्ता बूथों को मजबूत करने में अपना योगदान दें।

उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री व सुलतानपुर लोकसभा के क्लस्टर प्रभारी नंद गोपाल गुप्ता नन्दी ने बैठक में विशेष प्रस्तावना रखी।कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा मोदी जी के नारा अबकी बार 400 के पार को साकार रूप देना है।

पार्टी प्रवक्ता विजय सिंह रघुवंशी ने बताया कि बैठक का संचालन लोकसभा संयोजक जगजीत सिंह छंगू व आभार लोकसभा प्रभारी दुर्गेश त्रिपाठी ने किया।बैठक में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष संत बख्श सिंह चुन्नू, क्षेत्रीय महामंत्री सुशील त्रिपाठी, एमएलसी शैलेंद्र प्रताप सिंह, विधायक राजेश गौतम, राज प्रसाद उपाध्याय, सीताराम वर्मा,ओम प्रकाश पांडे बजरंगी,सहकारी बैंक अध्यक्ष योगेंद्र प्रताप सिंह, पालिकाध्यक्ष प्रवीन कुमार अग्रवाल, बीणा पांडेय आदि रहे।

यह भी पढे़ं: लखनऊ: कल से शुरू होंगी पांच जिलों के लिए विमान सेवाएं, जानिए शेड्यूल?

संबंधित समाचार