अंबेडकरनगर: क्रिकेट टूर्नामेंट का पिस्टल से फायर कर किया उद्घाटन, वीडियो वायरल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अहिरौली थाना क्षेत्र के खेवार गांव का है मामला, पुलिस ने अर्ध सैनिक बल के जवान के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा

अंबेडकरनगर, अमृत विचार। जनपद में सोशल मीडिया पर रंगबाजी का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें छुट्टी पर आया हुआ एक अर्ध सैनिक बल का जवान किक्रेट टूर्नामेंट का उद्घाटन लाइसेंसी पिस्टल से फीताकाट कर करते हुए नजर आ रहा है। शनिवार को वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस महकमें में हडक़ंप मच गया है। अब आनन-फानन में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दिया है। 

बता दें कि अहिरौली थाना क्षेत्र के खेवार गांव में बीते दिवस आरसीसी राजपूत क्रिकेट क्लब द्वारा क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया था। जहां पर अद्र्ध सैनिक बल में तैनात जवान संतोष कुमार सिंह ने क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ अपनी लाइसेंसी पिस्टल से फायर कर फीता काट कर किया। हर्ष फायरिंग पर लगातार रोक लगाने की बात की जा रही है।

मामले में मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही भी होती है, लेकिन कुछ लोग है कि रंगबाजी का प्रदर्शन करने से बाज नहीं आते हैं। अब तक शादी समारोह में लोग हर्ष फायरिंग करते देखे जाते थे, लेकिन जनपद में एक अद्र्ध सैनिक बल के जवान ने रंगबाजी का प्रदर्शन बिल्कुल अलग तरीके से किया है।

छुट्टी पर आए जवान ने क्रिकेट टूर्नामेंट का पिस्टल से फायरिंग कर फीता काट कर उद्धघाटन किया है। जिसके बाद पिस्टल से फायरिंग कर फीता काटे जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पिस्टल से फायरिंग कर फीता काटना जवान को भारी पड़ गया। पुलिस ने मामले में जांच-पड़ताल कर आरोपी के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। 

सीओ बोले : मामले में सीओ भीटी शुभम कुमार ने बताया कि पिस्टल से फीता काटने वाले अद्र्धसैनिक बल के जवान के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। अद्र्ध सैनिक बल के जवान ने वापस ड्यूटी ज्वाइन कर लिया है। मामले की सूचना कमांडेंट को भेजी गई है। 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कांवड़ यात्रा को लेकर लखनऊ में सख्ती, मुख्य मार्गों पर बंद रहेंगी नॉनवेज की दुकानें; FSDA करेगा खाद्य पदार्थों की जांच
CJP Protest: CJP का रुख बरकरार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से कम कुछ स्वीकार नहीं, जानें CJP के प्रदर्शन पर क्या बोले RSS नेता इंद्रेश कुमार
लखनऊ में भोजपुरी अभिनेत्री ने दर्ज कराया साइबर फ्रॉड का केस, बेटी की AI से अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप 
हरदोई सड़क हादसा: तेज रफ्तार बनी जानलेवा, पेड़ से टकराई बाइक; किसान की दर्दनाक मौत
Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा