Fatehpur Crime: जुएं की फड़ संचालित करवाता था सिपाही...एसपी ने किया लाइन हाजिर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फतेहपुर में जुएं की फड़ संचालित करवाने वाला सिपाही लाइन हाजिर

फतेहपुर, अमृत विचार। असोथर थाने के सरकंडी क्षेत्र के बीहड़ों में जुएं की फड़ में लंबे समय से संलिप्त एक सिपाही को लाइन हाजिर किया गया है। असोथर थाना क्षेत्र के सरकंडी चौकी में लंबे समय से कांस्टेबल गयूर अब्बास की तैनाती थी। सूत्रों के अनुसार बीहड़ क्षेत्र में संचालित जुएं की फड़ में सिपाही संलिप्त पाया गया है। जिस पर जांचकर्ता क्षेत्राधिकारी थरियांव ने एसपी उदय शंकर सिंह को रिपोर्ट में सिपाही की संलिप्तता की रिपोर्ट पेश किया। 

जिस पर एसपी उदय शंकर सिंह ने सिपाही को लाइन हाजिर कर दिया है। सूत्रों के अनुसार नगर पंचायत के एक साहू का लड़का जुएं में अपनी मोटर साइकिल सरकंडी चौकी के मैकुआपुर में सवर्ण समाज के एक धनी के हाथ गिरवी रखकर मिली रकम को जुएं में हार गया था।

जिस पर बीहड़ में सज रही जुएं की फड़ समाचार पत्र में प्रकाशित हुईं। जिस पर पुलिस की किरकिरी हुई। खबर को संज्ञान में लेते हुए क्षेत्राधिकारी थरियांव ने स्थानीय पुलिस को फटकार लगाते हुए कार्रवाई के आदेश दिए थे। जिस पर स्थानीय पुलिस ने दो जुआरियों को पकड़कर मुचलके पर छोड़ कर खानापूर्ति कर लिया था। 

क्षेत्राधिकारी थरियांव ने जांच पड़ताल में सरकंडी चौकी में लंबे समय से तैनात सिपाही की संलिप्तता पाई और एसपी को रिपोर्ट सौंपी। जिस पर एसपी उदय शंकर सिंह ने सिपाही को लाइन हाजिर कर दिया।

ये भी पढ़ें- Etawah: सिपाही की नृशंस हत्या…चाकू और फावड़ा से किए कई वार, सगे ताऊ के पुत्र व नाती ने मिलकर की वारदात

संबंधित समाचार